फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona Update: Corona infected growing carelessly, 10 new positives

Corona Update: लापरवाही से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, 10 नए पॉजिटिव 

Wed, 14 Jul 2021 01:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 01:59 AM IST
सार

  • - 6876 लोगों की कोविड जांच, स्वस्थ हुए 19 लोगों में 18 ने पूरा किया होम आइसोलेशन

विज्ञापन
Corona Update: Corona infected growing carelessly, 10 new positives
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

संक्रमण से बचाव के लिए लोगों की लापरवाही के परिणाम सामने आ रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है, यह खतरे की घंटी है। मंगलवार को दस लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि सोमवार को सिर्फ चार संक्रमित थे। राहत की बात यह रही कि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।

विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के मुताबिक लोग कोरोना से बचाव के लिए एहतियात नहीं बरत रहे हैं। भीड़ में शामिल होना मतलब संक्रमण को घर लाना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 6876 लोगों की कोरोना जांच की गई। अचानक संक्रमित बढ़े हैं। वहीं 19 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। 
विज्ञापन


26 दिन बाद बढ़ी स्वस्थ होने वालों की संख्या
जिले में 26 दिन बाद कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 19 पर आई। इससे पहले 16 जून को 20 लोग संक्रमणमुक्त हुए थे। जिनमें दो लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। वहीं 18 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया था। डॉ. तिवारी के मुताबिक अधिक लोगों का संक्रमणमुक्त होना राहत की बात है, लेकिन अचानक बढ़ी संक्रमितों की संख्या चिंताजनक स्थिति का संकेत भी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 19 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें एक संक्रमित को एलथ्री एसआरएन अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 18 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गज दूरी, मास्क है जरूरी
कोरोना संक्रमण कम हुआ है, समाप्त नहीं, इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक कोविड वैक्सीन की डोज लगवाने के बाद भी हमें दो गज की दूरी के नियम का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा। इन्हीं एहतियातों से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि देखा जा रहा है कि लोग मास्क लगाते तो हैं, लेकिन नाक के नीच मास्क लटका रहता है। यह स्थिति ठीक नहीं है। हमें बाहर निकलने पर मास्क ठीक से लगाने के साथ लोगों के स्पर्श से बचना होगा। जरूरी हो तभी बाजार जाएं। भीड़ से बचें। घर वापस आएं तो ठीक से हाथ धोएं। वैक्सीन और एहतियात हम सबको कोरोना संक्रमण से  बचाने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि यदि शंका हो तो तुरंत कोरोना की जांच कराएं।

शनिवार तक के लिए है कोविड वैक्सीन का स्टॉक, 9879 ने लगवाया टीका

प्रयागराज। जिले में शनिवार तक के लिए कोविड वैक्सीन का स्टॉक है। वैक्सीन भंडार में करीब 54 हजार वैक्सीन डोज हैं। मंगलवार को जिले के 44 केंद्रों पर 9879 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं मेडिकल कॉलेज केंद्र पर जिन 805 लोगों ने टीकाकरण कराया, उनमें विदेश यात्रा की तैयारी में लगे 57 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। यह संख्या महीने भर में सर्वाधिक है। पिंक बूथ पर भी 131 महिलाओं ने टीकाकरण कराया।

कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति कम होने से जिले में फिलहाल इस सप्ताह टीकाकरण में बाधा नहीं आएगी। सोमवार को वाराणसी से मिलीं वैक्सीन डोज के बाद वैक्सीन स्टोर में बुधवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जाएगा। एक दिन में 44 केंद्रों पर औसतन दस हजार लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को यह आंकड़ा दस हजार से नीचे ही रहा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक दस वर्क साइड वैक्सीनेशन समेत कुल 44 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को दूसरी डोज बिना पंजीकरण कराए लगाई जा रही है। मौके पर ही औपचारिकताएं पूरी कराने के निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि 44 केंद्रों पर 6805 लोगों ने पहली तथा 3074 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। 

विदेश यात्रियों की संख्या अब तक की सर्वाधिक

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र पर 805 लोगों का टीकाकरण किया गया। यहां 57 विदेश जाने वाले लोगों को वैक्सीन की डोज लगवाई गई। नोडल अधिकारी डॉ. उत्सव सिंह के मुताबिक 17 जून से विदेश यात्रा के प्रमाण दिखाने वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को 57 लोगों ने वैक्सीन डोज लगवाई। वहीं पिंक बूथ पर 131 महिलाओं ने भी टीका लगवाया। दोनों स्थानों पर अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed