फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona the elder brother, then the younger one took the shock

दुखद : बड़े भाई को कोरोना, तो छोटे को ले गया सदमा

Wed, 19 May 2021 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 May 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Corona the elder brother, then the younger one took the shock
prayagraj news : दारागंज घाट पर आमतौर पर यह दृश्य देखने को नही मिलता, मंगलवार को घाट किनारे कई शवों को एक साथ अंतिम संस्कार करते दिखे लोग। - फोटो : prayagraj

देखते ही देखते एक परिवार चार दिनों में तबाह हो गया। परिवार के दोनों चिराग अचानक बुझ गए। बड़े भाई को कोरोना ले गया तो छोटा भाई सदमे से चल बसा। परिवार में अब बड़े भाई की पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता रह गए हैं। बड़े भाई की मौत के बाद पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है, पर दुर्भाग्य कि दुनिया में आने से पहले ही दोनों बच्चों ने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया।

विज्ञापन


मूलत: महाराजगंज के रहने वाले प्रतियोगी छात्र इंद्र भूषण शुक्ला प्रयागराज के म्योरोबाद क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। कोरोना संक्रमण बढ़ा तो वह घर लौट गए, लेकिन इससे उनकी भर्ती परीक्षा की तैयारी प्रभावित होनी लगी। अप्रैल में वह प्रयागराज लौट आए और परीक्षा की तैयारी में जुट गए। पीसीएस, पीसीएस जे, एपीओ और एचजेएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं का कई बार साक्षात्कार दे चुके इंद्र भूषण को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने म्यारोबाद स्थित घर में खुद को आइसोलेट कर दिया, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

विज्ञापन

Corona the elder brother, then the younger one took the shock
demo pic - फोटो : prayagraj
इंद्र भूषण के करीबी मित्र अनिल उपाध्याय एवं अन्य प्रतियोगी छात्रों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे जाने से तीन दिनों के भीतर उनकी मौत हो गई। निधन के बाद परिवार वाले इंद्र भूषण का पार्थिव शरीर महाराजगंज ले गए। बड़े भाई को मुखाग्नि देने के बाद छोटे भाई इंदु भूषण शुक्ला को ऐसा सदमा लगा कि उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर दिया और चार दिन बाद ह्दयगति रुकने से इंदु भूषण का भी निधन हो गया। बड़े भाई इंद्र भूषण की पत्नी वंदना शुक्ला महाराजगंज में सप्लाई इंस्पेक्टर हैं। पति के जाने के बाद उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। मूलत: भदोही की रहने वाली वंदना का पैतृक आवास यहां अल्लापुर में है। छोटा भाई अविवाहित था और कृषि व्यवसाय से जुड़ा था। पिता वरिष्ठ नारायण शुक्ला इंटर कॉलेज, निचलौल, महाराजगंज में प्रवक्ता हैं। मां दोनों बेटों के जाने से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed