{"_id":"5ea877b08ebc3e90a40784e5","slug":"corona-suspected-admitted-in-hospital-city-news-ald2744866102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडा के बुजुर्ग कोरोना की आशंका में भर्तीए कोरावं और नैनी में 20 के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडा के बुजुर्ग कोरोना की आशंका में भर्तीए कोरावं और नैनी में 20 के लिए नमूने
विज्ञापन
एसआरएन में मंगलवार को कोरोना की आशंका में मांडा के एक बुजुर्ग को भर्ती किया गया है। वह ओपीडी में दिखाने आए थे। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरांव सीएचसी और नैनी स्थित एक स्कूल में क्वारंटीन किए गए 20 लोगों के नमूने लिए गए हैं। जबकि, सोमवार को लिए गए 31 नमूनों में से 20 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अस्पताल में भर्ती मांडा के बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत है। चिकित्सकों के मुताबिक वह टीबी के मरीज भी रहे हैं। ऐसे में बदलते मौसम की वजह से भी उनकी परेशानियां बढ़ी हैं। चिकित्सकों ने एहतियातन उनकी कोरोना की जांच के लिए स्वैब सैंपल लिया है। उधर, नैनी और कोरांव में मुंबई व दिल्ली से आने वाले लोगों का नमूना लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक डीएम के आदेश पर वहां स्वाब सैंपल लेने के लिए टीम भेजी गई।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने कहा कि मंगलवार को 20 लोगों में कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए गए। ये सभी बाहर से आए हैं और उन्हें नैनी और कोरावं में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया है। बताया कि शंकगरढ के कपारी गांव के आसपास 57 टीमों द्वारा 3437 और शहर में मेंहदौरी कॉलोनी एवं शिलाखाना क्षेत्र में 805 घरों तक पहुंचकर 3968 लोगों की स्क्त्रस्ीनिंग की गई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन केंद्रों पर 278 लोगों को रखा गया है।