{"_id":"5ebb0196af25760b947018ec","slug":"corona-report-positive-from-engineer-servent","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के घर खाना बनाने वाली बेटी समेत हुई संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के घर खाना बनाने वाली बेटी समेत हुई संक्रमित
Wed, 13 May 2020 01:35 AM IST
विनोद सिंह
इंजीनियर के घर खाना बनाने वाली बेटी समेत हुई संक्रमित
इंजीनियर के घर खाना बनाने वाली बेटी समेत हुई संक्रमित
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : news
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लूकरगंज के कोरोना पॉजिटिव इंजीनियर के घर में खाना बनाने वाली महिला और उसकी बेटी की मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे इंजीनियर के संपर्क में आए पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। उधर कौशाम्बी के भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रतापगढ़ में एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई।
कोरोना संक्रमण के शिकार हुए इंजीनियर के यहां खाना बनाने वाली नौकरानी और उसके पति और तीन बच्चों को कालिंदीपुरम में ही कवारंटीन कराया गया था। नोडल अफसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इंजीनियर के संपर्क में आने वाले 18 लोगों की जांच पहले ही हो चुकी है, जिसमें से उनके परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी वर्तमान में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के कोविड-19 वार्ड में आइसोलेट हैं, जबकि आठ लोगों की जांच का नमूना रविवार को भेजा गया था। उसमें इंजीनियर के घर खाना बनाने वाली महिला, उसके पति, तीन बच्चे भी शामिल हैं।
पति और दो बच्चों की रिपोर्ट तो निगेटिव आई है, लेकिन नौकरानी और उसकी 12 वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर्स से ले जाकर कोेटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल भर्ती करा दिया गया है। साथ ही लूकरगंज इलाके को दोबारा और न्यूकैंट इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। इन दोनों इलाकों में बुधवार से स्वास्थ टीमें लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रतापगढ़ के जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध की मंगलवार को मौत हो गई। उसे परिजनों ने सांस लेने में दिक्कत के चलते सोमवार को भर्ती कराया था। वह हाल में ही मुंबई से लौटा था।