{"_id":"5fea2b7e8ebc3e3c5714952b","slug":"corona-investigation-to-be-held-at-16-entrance-of-magh-mela-two-hospitals-to-be-built","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला के 16 प्रवेश द्वारों पर होगी कोरोना जांच, दो अस्पताल बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला के 16 प्रवेश द्वारों पर होगी कोरोना जांच, दो अस्पताल बनेंगे
Tue, 29 Dec 2020 12:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को माघ मेला में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए तैयारियों की समीक्षा की। अफसरों ने उनको बताया कि मेले में 20 बेड़ के दो अस्पताल बनाए जाएंगे। वहां 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता रहेगी। साथ ही मेले में40 एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।
इसमें से कुछ एंबुलेंस कोविड-19 के लिए आरक्षित रहेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रभाकर राय ने बताया कि कोविड के संबंध में स्वरूपरानी, डफरिन तथा एसआरएन में अलग से बेड़ों की व्यवस्था की जा रही है। ताकि, मेला क्षेत्र में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को भर्ती कराया जा सके। सीएमओ ने बताया कि 16 प्रवेश प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।
हर प्रवेश प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। ताकि मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों की जांच की जा सके। सैनिटइजेशन की भी पूरी तैयारी की जा रही है। डीएम ने बताया कि संस्थाओं से संपर्क कर कल्पवास में आने वाले लोगों की सूची पोर्टल पर अपलोड़ कराने की भी व्यवस्था की जा रही है। मेला क्षेत्र में टेस्टिंग के लिए मोबाइल वैन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं। ब्लाक स्तर पर टीमों का गठन कर एवं वैक्सीनेशन करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन आने पर स्टोरेज स्थल के अलावा ट्रांसपोर्टरेशन और वैक्सीनेशन वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।