{"_id":"5fe6382c8ebc3e3e72303731","slug":"corona-infection-67-new-positives-77-recoveries-no-deaths","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: 67 नए पॉजिटिव, 77 हुए ठीक, कोई मौत नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: 67 नए पॉजिटिव, 77 हुए ठीक, कोई मौत नहीं
Sat, 26 Dec 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण गिरता क्रम बना रहा। दिन भर में 5680 लोगों ने कोरोना जांच कराई। 67 नए पॉजिटिव मामले चिह्ति किए गए। 77 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं एक बार फिर कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में संक्रमणमुक्त होने वाले 77 लोगों में 13 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। वहीं 64 लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर संक्रमण को मात दी। अब तक 20236 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : पेक्सेल्स
बेली के डॉक्टर, एसजेसी के शिक्षक संक्रमित
नोडल अधिकारी डॉ सहाय के मुताबिक संक्रमितों में बेली अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ भी शामिल हैं। वहीं एक लोको पायलट सहित रेलवे के वरिष्ठ टेक्नीशियन, तीन अधिवक्ता, जीआरपी के एक कांस्टेबल, बहादुरपुर में तैनात एक प्राइमरी स्कूल शिक्षिका, एसजेसी के एक शिक्षक और एनटीपीसी के एक सुपरवाइजर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj