{"_id":"5f2c5183bf431d427e222a6a","slug":"corona-in-prayagraj-intensification-to-start-level-two-hospital-in-private-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Prayagraj: निजी क्षेत्र में लेवल-टू हॉस्पिटल शुरू करने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Prayagraj: निजी क्षेत्र में लेवल-टू हॉस्पिटल शुरू करने की कवायद तेज
Fri, 07 Aug 2020 12:23 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ निजी क्षेत्रों में कोविड लेवल टू स्तर के हॉस्पिटल शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। पांच निजी अस्पतालों के आवेदन पर विचार हो रहा है। नियम और शर्तों के लिए शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग पत्राचार कर रहा है।
विभाग की कोशिश यह है कि शहर की सीमा पर स्थित निजी अस्पतालों को अधिकृत किया जाए। ताकी आबादी से दूर संक्रमण का जोखिम कम होने के साथ पड़ोसी जनपदों के मरीजों को भी इसका लाभ मिल सके।
निजी क्षेत्र के यूनाइटेड मेडिसिटी को कोविड उपचार के लिए अधिकृत किया गया है। इस सूची में जल्द ही कुछ नाम और जुड़ जाएंगे। फिलहाल फाफामऊ, झूंसी, नैनी, बम्हरौली या मनौरी में निजी क्षेत्र के अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों को लेवल टू स्तर की चिकित्सा सेवाएं जल्द मिलेंगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पांच अस्पतालों ने आवेदन किया। सुविधाओं का निरीक्षण के बाद वहां कोरोना उपचार की सहमति बनी है। इस पर शासन की अनुमति जरूरी होती है। सो औपचारिकताओं को पूरा करने वाले अस्पताल कोविड उपचार के लिए जल्द अधिकृत किए जाएंगे।
होम आइसोलेशन के बाद कोविड संक्रमितों को उनकी इच्छा के मुताबिक अधिकृत निजी अस्पतालों में इलाज कराने की सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है। अस्पतालों मे सुविधाओं का परीक्षण किया गया है। शासन की अनुमति पर सेवा शुरू करा दी जाएगी। - डॉ. राहुल सिंह, नोडल अधिकारी कोविड केयर सेंटर