{"_id":"5f1c82e9089db46edd27e8a4","slug":"coron-infected-patient-admitted-in-srn-hospital-missing-neighbors-fiercely-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज लापता, परिजनों ने जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज लापता, परिजनों ने जमकर किया हंगामा
Sun, 26 Jul 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएन अस्पताल में भर्ती कोविड मरीज शनिवार को वार्ड-10 लापता हो गया। इसकी जानकारी होने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने मरीज के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन चिकित्सालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मरीज की बेटी ने चिकित्सालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बेटी कहना है कि उसने दोपहर में पिता से बात कर वार्ड में सामान पहुंचाया था। उसके आधे घंटे बाद ही चिकित्सालय से फोन आया और उनके लापता होने की जानकारी मिली।
राजापुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति तीन दिन पहले ही पॉजिटिव आए थे। उनको सांस में तकलीफ के कारण एसआरएन के कोविड वार्ड नंबर-10 के बेड नंबर-24 पर भर्ती करा दिया गया था। घरवालों ने बताया कि शनिवार को मरीज ने अपनी हालत स्थिर बताई थी। दोपहर में कुछ जरूरी सामान भी पहुंचाया गया। वार्ड में सामान पहुंचने पर भी उनसे बात हुई। लेकिन, उसके आधे घंटे बाद ही चिकित्सालय से फोन आया कि वह गायब हो गए।
अधेड़ के गायब होने की सूचना परिजनों द्वारा एसआरएन पुलिस चौकी को भी दी गई। एसआरएन में कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि अधेड़ वार्ड से निकलकर भाग गया। उसे रोका गया, लेकिन वह रुका नहीं।
विज्ञापन
उधर, अधेड़ के परिजन परेशान हैं। बेटी का कहना है कि उसने इस बात की जानकारी जिले के नोडल कोरोना अधिकारी समेत अन्य अफसरों को भी दी, लेकिन कोई कुछ बता नहीं रहा है। अधेड़ के गायब होने के बाद पत्नी, बेटी, बेट सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।