दीक्षांत समारोह : जयति और अनुष्का को कुलाधिपति स्वर्ण पदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में केपी उच्च शिक्षा संस्थान की छात्रा जयति श्रीवास्तव और प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की छात्र अनुष्का श्रीवास्तव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। जयति और अनुष्का के खाते में दो-दो स्वर्ण पदक आए। कुल 41 विद्यार्थियों को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने अपने हाथों से स्वर्ण पदक प्रदान किए।
इसके अलावा 42 विद्यार्थियों के खाते में रजत पदक और 40 विद्यार्थियों के खाते में कांस्य पदक आए। इस तरह कुल 123 मेडल वितरित किए गए। इससे पूर्व राज्यपाल समेत मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत की। समारोह में कुलपति ने एक लाख 18 हजार 64 विद्यार्थियों को उपाधियां देने की घोषणा की। इनमें 55 हजार 544 छात्र एवं 62 हजार 520 छात्राएं शामिल हैं।
दानदाता स्वर्ण पदक में दो गुलाटी स्वर्ण पदक भी दिए गए, जो छात्राओं के खाते में आए। इस मौके पर अतिथियों ने मंच से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को फल, पुस्तकें और बेग का वितरण किया। दीक्षांत समारोह में सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, सांसद केशरी देवी पटेल, पूर्व कुलपति प्रो. केबी पांडेय, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. कुलदीप सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू प्रो. विवेक कुमार सिंह, डीन आट्र्स प्रो. राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन दीप्ति मिश्रा ने किया।
दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी किया। उनके साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। विश्वविद्यालय में परीक्षा भवन पूरी तरह से बनकर तैयार है और वर्तमान में कुलपति समेत अन्य प्रशासनिक अफसर इसी भवन में बैठ रहे हें। मार्च से अफसर प्रशासनिक भवन में बैठेंगे।
इन्हें मिले पदक
स्वर्ण पदक - मानसी मिश्रा, स्मृति शर्मा, शालू पाल, काम्या त्रिपाठी, जयति श्रीवास्तव, अनुष्का श्रीवास्तव, सचिन उपाध्याय, विमला देवी, आरती मिश्रा, हसमीन जहां, शिखा शुक्ला, शाजिया बानो, नीतू गौर, शंकर लाल साहू, अजय सिंह यादव, रौनक अशफाक, अपूर्वा मिश्रा, जाह्नवी त्रिपाठी, शबा परवीन, काजल सिंह, प्रिया कुमारी, सुषमा यादव, वैष्णवी श्रीवास्तव, नामारा सईद, सृष्टि श्रीवास्तव, नीलू देवी, भाब्या पांडेय, आकांक्षा मिश्रा, श्वेता पांडेय, स्मृति शर्मा, प्रियंका त्रिपाठी, प्रशांत कुमार शुक्ला, निधि सिंह, मिताली केसरवानी, पुष्पांजलि सिंह, राहुल कुमार सिंह, अनुरुद्ध प्रताप, किशन सिंह, लवकुश कुमार, दीपक कुमार सिंह एवं राहुल कुमार।
रजत पदक - प्रीति सिंह, प्रकृति पटेल, फिरदौस नाज, प्रियंका केसरवानी, उदय प्रताप सिंह, संध्या, तेजस्वी सिंह, शिव शंकर गौर, प्रीति सोनी, पूजा यादव, अर्शिया बानो, अनुराग सिंह, सविता देवी, नीलम गुप्ता, कीर्ति सिंह, पंकज सिंह, रीना कुमारी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, रहिमा बानो, सदब खान, सोमेश सिंह, हेमंत मौर्य, कुमारी नीतू, अभिषेक श्रीवास्तव, दिशा रमन, गौरीशा तिवारी, निहाल गुप्ता, रूचि शुक्ला, योगेश कुमार शर्मा, स्नेहा वर्मा, प्रियंका सिंह, आकांक्षा सिंह, नंदिनी वर्मा, साक्षी कसेरा, हिमांशु कुमार, सलोनी सेन, अनिता सिंह, पवन कुमार यादव, जय प्रकाश, मुकेश कुमार, राम बाबू एवं नीरज कुमार।
कांस्य पदक - रोशन कुमार, प्रिया पाल, तनुप्रिया श्रीवास्तव, रागिनी गौतम, अनुप्रिया श्रीवास्तव, हिना परवीन, हेमलता शुक्ला, वैष्णवी, सौरभ मिश्र, नौशीन बानो, मो. सैफी, सृष्टि सिंह, संहिता राज, कृतिका सिंह, आयुषी मिश्रा, दिव्या जायसवाल, रोहित सिंह, आरती, विपिन कुमार, हरी बाला विश्वकर्मा, लक्ष्मी श्रीवास्तव, शिखा वैश्य, रति श्रीवास्तव, कुमारी एकता, अनुभूति केसरवानी, रेनू मिश्रा, अभिषेक सिंह, अन्वेषा तिवारी, दीपा मिश्रा, अनामिका सिंह, आंचल श्रीवास्तव, ज्योति गुप्ता, विंध्येश्वरी प्रताप सिंह, प्रांजल मणि गुप्ता, रेशु सिंह, हरिओम गुप्त, ऋषभ त्रिपाठी, विशेश्वर सिंह, सोहम कुमार द्विवेदी और अरुण कुमार।
प्रोफेसर बनना चाहती हैं अनुष्का
कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का श्रीवास्तव आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहती हैं। अनुष्का शादीशुदा हैं और उनके पति शरद श्रीवास्तव रायबरेली के लालगंज में सिविल इंजीनियर हैं। अनुष्का के पिता शैलेंद्र श्रीवास्तव व्यवसायी और मां पूनम श्रीवास्तव गृहणी हैं। मूलत: प्रातपगढ़ के अठेहवां गांव के रहने वाली अनुष्का ने 2014 बीएससी, 2016 में एमएससी और 2020 में बी.लिब किया। अब वह एम.लिब की पढ़ाई करना चाहती हैं।
समाजसेवा के क्षेत्र में जाना चाहती हैं जयति
कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद जयति श्रीवास्तव ने कहा कि वह आगे चलकर समाज सेवा के क्षेत्र में जाना चाहती हैं और यह काम वह शिक्षा के माध्यम से करना चाहती हैं। जयति के पिता आलोक श्रीवास्तव व्यवसायी और मां दीपिका श्रीवास्तव बाल भारती स्कूल नैनी में शिक्षिका हैं। एडीए कॉलोनी, नैनी में रहने वाली जयति ने वर्ष 2016 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद राज्य विश्वविद्यालय से बीएड और बी.लिब किया।