फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Convict dies in Naini Jail after health deteriorates; he was serving a sentence in a murder case.

प्रयागराज : नैनी जेल में सजायाफ्ता बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, हत्या के मामले काट रहा था सजा

Sun, 27 Sep 2026 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Sep 2026 08:45 PM IST
सार

नैनी सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे सजायाफ्ता बंदी बहादुर अली उर्फ शेर बहादुर गैताल खां की शनिवार तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

विज्ञापन
Convict dies in Naini Jail after health deteriorates; he was serving a sentence in a murder case.
जेल में कैदी की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे सजायाफ्ता बंदी बहादुर अली उर्फ शेर बहादुर गैताल खां की शनिवार तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) रेफर किया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने परिजनों को बंदी की मौत की सूचना देकर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

तेलियरगंज निवासी बहादुर अली हत्या के मामले में 17 अगस्त 2022 को सजा सुनाए जाने के बाद नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध था। जेल अधिकारियों के मुताबिक, कुछ दिनों से उसकी तबियत ठीक नहीं चल रही थी। उसे अस्थमा की शिकायत भी थी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को देखते हुए उसे सर्किल नंबर तीन में रखा गया। इस सर्किल में बंदियों के स्वास्थ्य पर निगरानी के लिए जेल अस्पताल और डॉक्टरों की व्यवस्था रहती है।

विज्ञापन


शनिवार अचानक बहादुर अली की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद जेल अस्पताल में उसका इलाज शुरू किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर जेल सुरक्षा में उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि बंदी की तबियत कुछ समय से खराब चल रही थी। अस्थमा की शिकायत पर उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed