{"_id":"645e3026a7a91635ee01943b","slug":"controversy-over-not-bringing-dj-and-road-lights-in-the-procession-groom-ran-away-before-marriage-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बरात में डीजे व रोड लाइट नहीं लाने पर विवाद, शादी से पहले ही भागा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बरात में डीजे व रोड लाइट नहीं लाने पर विवाद, शादी से पहले ही भागा दूल्हा
Fri, 12 May 2023 05:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 May 2023 05:55 PM IST
सार
क्षेत्र के बरहुला गांव में डीजे और रोड नहीं लाने पर बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हा बिना शादी के भाग गया। गांव के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। फिलहाल थाने में दोनों पक्षों में सुलह समझौते को लेकर पंचायत चल रही थी।
विज्ञापन
दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के बरहुला गांव में डीजे और रोड नहीं लाने पर बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हा बिना शादी के भाग गया। गांव के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। फिलहाल थाने में दोनों पक्षों में सुलह समझौते को लेकर पंचायत चल रही थी। कोरांव थाना क्षेत्र के बरहुला गांव में बुधवार मिर्जापुर थाना हलिया से बुधवार को बरात आई थी। बरात बिना डीजे और रोडलाइट के यहां पहुंची।
विज्ञापन
बरात लगी और द्वारचार भी शुरू हुआ, लेकिन डीजे और रोडलाइट न लाने की बात को लेकर घराती व बराती आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद बुजुर्गों ने किसी तरह मान मनौव्वल करके द्वाराचार तो कराया। डीजे व रोडलाइट न लाने की कसक लड़की वालों के मन में बनी रही। द्वारचार के बाद जैसे ही बराती जनवासा पहुंचे की बरात में आर्केस्ट्रा के कलाकार काफी देर से पहुंचे।
विज्ञापन
डीजे व रोडलाइट की न लाने और आर्केस्ट्रा देरी से पहुंचने पर बरातियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर पुन: घराती व बराती भिड़ गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के समय कुछ बराती दूल्हे के साथ चले गए। गांव के लोगों ने पहुंचकर झगड़े को शांत कराया। दूल्हे को दोबारा बुलाकर शादी करने को लेकर पूरी रात पंचायत होती। इसके बाद भी दूल्हा नहीं आया तो कन्या पक्ष ने कोरांव पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस लड़के के पिता विश्राम वर्मा तथा लड़की के भाई उमेश वर्मा, मौसा कमलेश वर्मा को थाने ले आई। लड़की के भाई उमेश ने बताया कि बहन की शादी के लिए खेत गिरवी रख कर दहेज और एक बाइक दी थी। लड़के के पिता विश्राम वर्मा का कहना है कि घर पहुंच कर बेटे को बुलाकर उसी लड़की के साथ शादी करूंगा। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाया गया है। परिजनों को भी बुकाया गया है। दोनों पक्षों में सुलह समझौते की बात चल रही है।