फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Controversy over eligibility for teacher recruitment ends, advertisement to be released soon

यूपी : शिक्षक भर्ती की योग्यता का विवाद खत्म, जल्द जारी होगा विज्ञापन

Fri, 13 Oct 2023 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 04:58 PM IST
सार

तीनों पदों के लिए लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती की जानी है, लेकिन योग्यता को लेकर विवाद बना हुआ है। विज्ञापन में देरी के पीछे इसे कारण माना जा रहा है। इसे लेकर प्रतियोगी छात्र मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगियों ने बृहस्पतिवार को आयोग पर धरना दिया।

विज्ञापन
Controversy over eligibility for teacher recruitment ends, advertisement to be released soon
प्रीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षक और खंड शिक्षाधिकारी के पदों पर भर्ती की योग्यता संबंधित विवाद दूर होने के दावे किए जा रहे हैं। तीनों पदों के लिए जल्द विज्ञापन जारी किए जाने की भी संभावना है। इन पदों पर भर्ती की मांग को लेकर धरना दे रहे प्रतियोगियों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अफसरों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


तीनों पदों के लिए लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती की जानी है, लेकिन योग्यता को लेकर विवाद बना हुआ है। विज्ञापन में देरी के पीछे इसे कारण माना जा रहा है। इसे लेकर प्रतियोगी छात्र मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगियों ने बृहस्पतिवार को आयोग पर धरना दिया। मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान ने बताया कि आयोग के अनुभाग अधिकारी ने बताया कि योग्यता संबंधी विवाद का निपटारा हो चुका है। इसका प्रस्ताव अनुमोदन के लिए गया है। अनुमोदन मिलने पर एक सप्ताह में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगियों ने एलटी ग्रेड 2018 के तहत हुई भर्ती के रिक्त पदों पर की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर धरना दिया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भी अफसरों ने जल्द काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया। धरना-प्रदर्शन करने वालों में अंजनी कुमार पांडेय, कृपा शंकर निरंकारी, लकी दुबे आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स, अपर निजी सचिव के आवेदन की तिथि बढ़ी


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स आयुर्वेद और अपर निजी सचिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्टाफ नर्स के लिए चार सितंबर को आवेदन शुरू हुआ और चार अक्तूबर आखिरी तारीख थी। अब आखिरी तारीख आगे बढ़ाकर 18 अक्तूबर कर दी गई है। वहीं अपर निजी सचिव के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर से बढ़ाकर 26 अक्तूबर कर दी गई है। अपर निजी सचिव के लिए 19 सितंबर को विज्ञापन जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed