फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contract worker dies due to electrocution while connecting wires inside the power house, road jammed by keepin

प्रयागराज : पॉवर हाउस के अंदर तार जोड़ते समय करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत, शव रखकर सड़क पर चक्काजाम

Wed, 12 Jul 2023 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 01:06 PM IST
सार

करछना थाना क्षेत्र के भरहां गांव में 33/11 हाईवोल्टेज बिजली उपकेंद्र में मंगलवार की बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी नीतीश कुमार पटेल (28) पुत्र स्व. विपिन कुमार की खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Contract worker dies due to electrocution while connecting wires inside the power house, road jammed by keepin
Prayagraj News : संविदा कर्मचारी की मौत के बाद सड़क पर जाम करते ग्रामीण और परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के भरहां गांव में पॉवर हाउस के अंदर गड़बड़ी ठीक करते समय करंट लगने से विद्युत विभाग के एक संविदाकर्मी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कर्मचारी आक्रोशित हो गए। विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। आरोप है कि जिस पोल में गड़बड़ी थी उस पर संविदाकर्मी को न चढ़ाकर दूसरे खंभे पर चढ़ा दिया गया। इससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन





विज्ञापन




करछना थाना क्षेत्र के भरहां गांव में 33/11 हाईवोल्टेज बिजली उपकेंद्र में मंगलवार की बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी नीतीश कुमार पटेल (28) पुत्र स्व. विपिन कुमार की खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पॉवर हाउस में बिजली बनाने के लिए उसे बुलाया गया था। जंहा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा जिस खंभे पर बिजली खराब थी, उस पर न चढ़ाकर बगल में दूसरे फीडर के खंभे पर चढ़ा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि नीतीश पटेल अपने घर पर सो रहा था। पावर हाउस से फोन कर बुलाया गया था। खंभे पर तार पकड़ते ही वह झुलसकर नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से कर्मचारी काफी डर गए। एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह संविदा कर्मचारी और परिजन शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिए।
 

परिजनों का आरोप है कि नीतीश कुमार को अस्पताल लेकर गए कर्मचारी मौत की पुष्टि होने पर शव को लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकले और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। मृतक नीतीश की पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। नीतीश को दो बेटे व एक बेटी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed