फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contract driver recruitment : Had to apply brake, pressed accelerator

संविदा चालक भर्ती : लगाना था ब्रेक, दबा दिया एक्सीलेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Contract driver recruitment : Had to apply brake, pressed accelerator
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन द्वारा बृहस्पतिवार को राजापुर स्थित लीडर रोड वर्कशॉप परिसर में संविदा चालक की भर्ती के लिए लगाए गए मेले में 16 अभ्यर्थियों ने अपना ड्राइविंग टेस्ट दिया। इस दौरान तीन अभ्यर्थी ऐसे रहे जो फेल हो गए। एक अभ्यर्थी से जब ब्रेक दबाने को कहा गया तो उसने एक्सीलेटर दबा दिया। इसी तरह एक अन्य से जब बस को बैक करने के लिए कहा तो उसने चौथा गियर लगा दिया।
विज्ञापन

अब सफल 13 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए कानपुर भेजे जाएंगे। इसके पूर्व राजापुर स्थित लीडर रोड वर्कशॉप में कुल 26 अभ्यर्थी अपने तमाम अभिलेखों के साथ पहुंचे। जांच के दौरान 10 अभ्यर्थियों के अभिलेख अपूर्ण पाए गए। 16 अभ्यर्थियों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए चुना गया। एआरएम लीडर रोड सीबी राम ने बताया कि 16 में से कुल 13 अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज रीजन के सभी नौ डिपो में तकरीबन 100 चालकों की आवश्यकता है। इस वजह से प्रत्येक बृहस्पतिवार को ड्राइविंग टेस्ट भर्ती पूरी होने तक लिया जाता रहेगा।
विज्ञापन



उधर, भर्ती के लिए पहुंचे प्रयागराज के आशीष सिंह ने बताया कि वह पहले ट्रक चलाते थे। वहीं हाईस्कूल पास प्रयागराज के सुनील कुमार ने कहा कि वह कार चलाते हैं, लेकिन वह भारी वाहन भी चला सकते हैं। कौशाम्बी के अंजनी कुमार दुबे ने कहा कि वह बीए पास हैं और पहले पिकअप चलाते थे। वहीं बीएससी पास सशेष चंद्र ने कहा कि वह पशुपालन विभाग की गाड़ियां चलाते रहे हैं। बड़े वाहन चलाने का भी अनुभव उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed