फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contestant student dies after falling from third floor

तीसरी मंजिल से गिरकर प्रतियोगी छात्र की मौत

Thu, 29 Aug 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Contestant student dies after falling from third floor
Contestant student dies after falling from third floor - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। ओम गायत्री नगर में किराये के कमरे में रहकर सिविल परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। रात भर वह पड़ोसी के अहाते में ही पड़ा रहा। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सचिवालय में उपसचिव पद से रिटायर्ड शंभूनाथ निवासी मछलीशहर, जौनपुर का बड़ा बेटा सविंद्र सिंह (31) ओम गायत्री नगर स्थित गोपीचंद पाल के घर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। उसके साथ चचेरा भाई अमित भी रहता था। अमित ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह लोग खाना खाकर सो गए। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं। पुलिस का कहना है कि देर रात टहलने को संविद्र तीसरी मंजिल की छत पर गया। पांव फिसल जाने के कारण वह बगल स्थित रिटायर्ड प्रो. संतप्रकाश गुप्ता के घर के पीछे अहाते में गिर पड़ा, जबकि बाउंड्रीवाल करीब ढाई फीट ऊंची बताई जा रही। वहीं, पिता शंभूनाथ का कहना है सविंद्र के गिरने पर संतप्रकाश ने आसपास के लोगों को बताया, लेकिन मदद करने कोई नहीं आया। सुबह तक सविंद्र वहीं पर पड़ा रहा। सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज। पुलिस ने घटना की सूचना सुबह ही उसके पिता शंभूनाथ को दे दी। सूचना मिलते ही शंभूनाथ बदहवास हो उठे। घर में मातम मच गया। मां प्रेमा देवी बिखलने लगीं। मां-बाप के लिए सविंद्र ही बुढ़ापे की लाठी था। परिवार के लोग आनन-फानन में प्रयागराज पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में सिर एवं लीवर फट जाने को मौत की वजह बताया गया। पिता शंभूनाथ ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है, जबकि इंस्पेक्टर कर्नलगंज अरुण कुमार त्यागी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में किसी साजिश की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज। दुघर्टना में जान गंवाने वाला सविंद्र पढ़ने में काफी तेज था। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद उसके साथियों के मुताबिक सविंद्र पिछले करीब आठ साल से यहां रहकर सिविल परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इस दौरान वह दो बार मेंस पास कर चुका था। संविद्र की देर-रात तक पढ़ाई करने की आदत थी। खाना खाने के बाद वह छत पर टहलने जाता था। अकसर लॉज के दूसरे लड़के भी साथ में रहते थे, लेकिन मंगलवार को वह आधी रात को अकेले छत पर टहलने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed