फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: contempt notice to the secretary of the service selection commission

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव को अवमानना नोटिस 

Thu, 11 Jun 2020 11:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jun 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: contempt notice to the secretary of the service selection commission
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

आबकारी आरक्षियों की भर्ती को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन न होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को अवमानना का नोटिस जारी किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक सिंह ने आशुतोष दुबे और आठ अन्य की अवमानना याचिका पर दिया है। 

विज्ञापन


याचीगण का कहना है कि आबकारी आरक्षी भर्ती 2016 में स्क्रीनिंग टेस्ट होने के बावजूद परिणाम घोषित नहीं किया गया है। जिस पर कोर्ट ने जवाब मांगा तो सरकार की तरफ से बताया गया कि शिकायत की जांच चल रही है, अगस्त 19 के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आदेश का पालन नहीं किया गया तो अवमानना याचिका दायर की गई ।कोर्ट ने आयोग  को आदेश पालन का मौका दिया और कहा फिर भी पालन न हो तो कोर्ट आएं, जिस पर दोबारा यह याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed