फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Consumers do not trust the assurance of home delivery of LPG cylinders, queues form as soon as the vehicle

Prayagraj : उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की होम डिलीवरी के आश्वासन पर भरोसा नहीं, गाड़ी आते ही लग जाती है कतार

Sat, 04 Apr 2026 04:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2026 04:55 PM IST
सार

प्रशासन की ओर से गैस एजेंसियों को एलपीजी सिलिंडर की होम डिलीवरी के लिए निर्देशित किया गया है। गैस एजेंसियों में होम डिलीवरी किए जाने की सूचनाएं भी चस्पा की गई हैं।

विज्ञापन
Consumers do not trust the assurance of home delivery of LPG cylinders, queues form as soon as the vehicle
ममफोर्डगंज स्थित गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रशासन की ओर से गैस एजेंसियों को एलपीजी सिलिंडर की होम डिलीवरी के लिए निर्देशित किया गया है। गैस एजेंसियों में होम डिलीवरी किए जाने की सूचनाएं भी चस्पा की गई हैं। इसके बावजूद इन दिनों सिलिंडर की होम डिलीवरी किए जाने को लेकर उपभोक्ताओं को भरोसा नहीं है। इसलिए सिलिंडर से भरेे वाहन आने वाले जगह पर लोग अक्सर कतार में लग रहे हैं। कई एजेंसियों में मौखिक तौर पर हॉकर से मिलकर सिलिंडर लिए जाने की सलाह भी कर्मचारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर सम्मेलन मार्ग स्थित गैस सर्विस का कार्यालय बंद रहा। यहां दोपहर करीब तीन बजे पहुंची मुट्ठीगंज निवासी निर्मला देवी एलपीजी सिलिंडर के लिए काफी परेशान नजर आईं। उन्होंने बताया कि 22 मार्च से सिलिंडर बुक है लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिली। लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, मम्मफोर्डगंज स्थित गैस सर्विस में पहुंचे फाफामऊ के रहने वाले हुबलाल ने बताया कि 22 मार्च को सिलिंडर बुक किया और 23 मार्च को डीएसी आ गया। इसके बाद एजेंसी के कर्मचारियों ने दो अप्रैल को सिलिंडर देने के लिए कहा था। लेकिन, अब सात अप्रैल तक सिलिंडर देने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि होम डिलीवरी के बजाय सिलिंडर गोदाम से लेने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक नगर के बहुगुणा मार्केट स्थित गैस सर्विस के कार्यालय पर पहुंचे झलवा के रहने वाले ऋषिकांत मिश्रा ने बताया कि 25 मार्च की बुकिंग है। डीएसी आने के बावजूद तीन अप्रैल तक सिलिंडर नहीं मिला। इसी एजेंसी पर पहुंचे गंगानगर के अविनाश आर्या ने बताया कि 26 मार्च की बुकिंग के बाद तीन अप्रैल को डीएसी तो आ गया है, लेकिन सिलिंडर की होम डिलीवरी होने की उम्मीद नहीं है।


सिलिंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। लेकिन, उपभोक्ता धैर्य खोकर गैस एजेंसियों में अनावश्यक तौर पर पहुंच रहे हैं। वह हॉकर के पास खुद जाकर सिलिंडर ले रहे हैं। - मोहित मिश्रा, मंडल महामंत्री, ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed