{"_id":"69e09448b336a5fa98085aba","slug":"consumers-continue-to-receive-lpg-cylinder-delivery-messages-without-receiving-them-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बिना एलपीजी सिलिंडर मिले उपभोक्ताओं को डिलीवर होने का मैसेज मिलने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बिना एलपीजी सिलिंडर मिले उपभोक्ताओं को डिलीवर होने का मैसेज मिलने का सिलसिला जारी
Thu, 16 Apr 2026 01:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:18 PM IST
सार
कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बुकिंग के बाद बिना एलपीजी सिलिंडर मिले डिलीवर होने मैसेज आ जा रहा है। इसके वो परेशान होकर गैस एजेंसियों के कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
gas cylinder new
- फोटो : istock
विस्तार
कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बुकिंग के बाद बिना एलपीजी सिलिंडर मिले डिलीवर होने मैसेज आ जा रहा है। इसके वो परेशान होकर गैस एजेंसियों के कार्यालय पहुंच रहे हैं। मम्फोर्डगंज स्थित अमर ज्वाला गैस सर्विस के कई उपभोक्ताओं को इस तरह का मैसेज मिला है।
विज्ञापन
मम्फोर्डगंज के रहने वाले अंबुज राय ने बताया कि 26 मार्च को सिलिंडर बुक किया। आठ अप्रैल को डिलीवर होने का मैसेज आ गया। अब 21 अप्रैल को सिलिंडर देने के लिए कह रहे हैं। इसी तरह मम्फोर्डगंज के ही राजेंद्र कुमार ने चार अप्रैल को बुक किया और 10 अप्रैल को डिलीवर का मैसेज आ गया। तेलियरगंज के रहने वाले धर्मेंद्र सिह ने 22 मार्च को बुक किया और 29 मार्च को डिलीवर होने का मैसेज आ गया।
विज्ञापन
अशोक नगर के शईम इदरीसी ने 19 मार्च को बुक किया और सात अप्रैल को डिलीवर होने का मैसेज आ गया। गैस एजेंसी में शिकायत करने वाले इन सभी उपभोक्ताओं को करीब एक सप्ताह बाद सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा गया है। वहीं, गोविंदपुर के बिंदु कुमार ने बताया कि 25 मार्च को बुक किया और उसके बाद सब्सिडी भी आ गई, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। पहले एजेंसी में 15 अप्रैल को सिलिंडर दिए जाने के लिए कहा गया और अब 21 अप्रैल को सिलिंडर देने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन