फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Construction of the road connecting SRN to MG Marg will start soon, work will be completed before Mahakumbh.

Prayagraj : एसआरएन को एमजी मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण, महाकुंभ से पहले पूरा होगा काम

Fri, 20 Sep 2024 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 02:18 PM IST
सार

करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 50 फिट चौड़ी सड़क का निर्माण महाकुंभ से पहले पूरा कर लिया जाएगा। महिला शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र की जमीन मिलने के बाद एसआरएन परिसर के बगल 100 बेड का आईसीयू, सेंट्रल डाग्नोस्टिक सेंटर और ट्रॉमा का निर्माण किया जाना है। इस सड़क पर मरीजों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इसलिए इस सड़क को चौड़ी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Construction of the road connecting SRN to MG Marg will start soon, work will be completed before Mahakumbh.
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वरूप रानी चिकित्सालय (एसआरएन) को एमजी मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य प्रयागराज प्राधिकरण करेगा। जिसके लिए विज्ञापन की प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 50 फिट चौड़ी सड़क का निर्माण महाकुंभ से पहले पूरा कर लिया जाएगा। महिला शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र की जमीन मिलने के बाद एसआरएन परिसर के बगल 100 बेड का आईसीयू, सेंट्रल डाग्नोस्टिक सेंटर और ट्रॉमा का निर्माण किया जाना है। इस सड़क पर मरीजों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इसलिए इस सड़क को चौड़ी किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल परिसर में बने नगर निगम के शौचालय को भी हटाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की तरफ से नगर निगम को इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है। लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबी सड़क को 100 बेड के आईसीयू से एमजी मार्ग तक जोड़ा जाएगा। ऐसे में मरीज को लाने वाली एंबुलेंस का प्रवेश पुराने अस्पताल परिसर में नहीं हो सकेगा। एंबुलेंस मरीज को क्रिटिकल केयर परिसर तक ही ला पाएगी।

विज्ञापन


मरीज को वार्ड में भेजने से पहले, रजिस्ट्रेशन, जांच आदि यही पर होगी। ऐसे में अस्पताल पर भीड़ का दबाव कम होगा। अगर गंभीर मरीज है तो आईसीयू में भर्ती कर लिया जाएगा। इसके बाद, आर्थोपेडिक, स्त्री रोग मेडिसिन सहित अन्य वार्डों में मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल के पुराने परिसर भेजा जाएगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है, कि अगले महीने से सड़क का निर्माण शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया जल्द

महाकुंभ 2025 की योजनाओं में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के विस्तारीकरण का कार्य भी शामिल है। अस्पताल के मुख्य गेट को एमजी मार्ग पर लाने और अस्पताल परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, 100 बेडों के आईसीयू समेत कई अन्य कार्य किए जाने हैं। बताया जा रहा है कि पीडीए की तरफ से जल्द ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पीडीए ने सड़क निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। कुछ औपचारिकताएं शेष रह गई हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। महाकुंभ से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा होना है। - गौतम त्रिपाठी, उप प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed