{"_id":"5bfa6875bdec2241d156c575","slug":"construction-of-ram-mandir-in-ayodhya-should-be-in-constitutional-realm-says-two-bahubali-of-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर पर यूपी के दो बाहुबलियों की एकसमान राय, कहा- संवैधानिक दायरे में हो निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर पर यूपी के दो बाहुबलियों की एकसमान राय, कहा- संवैधानिक दायरे में हो निर्माण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
राजा भैया और धनंजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के दो बाहुबली राजा भैया और धनंजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर लगभग एक समान राय दी है। दोनों के अनुसार राम मंदिर का निर्माण संविधान के दायरे में ही होना चाहिए।
प्रतापगढ़ में राजा भैया ने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा को अपनी साफ राय रखनी चाहिए। पार्टियां बंद कमरे में कुछ और जनता के सामने कुछ और कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतज़ार करना चाहिए या सर्व-सम्मति से ही मंदिर का निर्माण हो ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।
कुंडा के विधायक व सूबे के पूर्व मंत्री राजा भैया ने प्रतापगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि राजनीति में 25 साल पूरे होने पर आगामी 30 नवम्बर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में वह पार्टी की आधिकारिक घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी मूलभूत मुद्दों के अलावा एससी-एसटी एक्ट और पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा पार्टी अफसरशाहों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करने का प्रयास भी करेगी। कहा कि हमारी सरकार सीमा पर तैनात सेना और अर्धसैनिक बलों के शहीदों को समान रूप से एक करोड़ रुपये देगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का करना चाहिए इंतजार- धनंजय सिंह
प्रतापगढ़ पहुचे बाहुबली धनंजय सिंह ने राम मंदिर पर कहा कि राम मंदिर का निर्माण संवैधानिक दायरे में ही होना चाहिए। पूर्वांचल के बाहुबली ने कहा कि मौका मिला तो प्रतापगढ़ से सांसदी लड़ेंगे। इस प्रेस कांफ्रेंस में एमएलसी बृजेश सिंह, विकास सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।