फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Recruitment: Women candidates face trouble due to pushing and shoving, chaos throughout the day

सिपाही भर्ती : धक्का-मुक्की से महिला अभ्यर्थियों को परेशानी, दिन भर मची रही अफरा तफरी

Sat, 24 Aug 2024 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 02:54 PM IST
सार

भीड़ देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने वर्कशॉप में खड़ी कई बसें मंगवा ली। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को ज्यादा दिक्कत हुई। बसों में चढ़ने के दौरान हुई धक्का मुक्की से कुछ महिला अभ्यर्थी असहज भी हो गईं।बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री सफर की छूट मिलने की वजह से ट्रेनों के मुकाबले रोडवेज बसों में सफर करने वालों की संख्या कहीं ज्यादा रही।

विज्ञापन
Constable Recruitment: Women candidates face trouble due to pushing and shoving, chaos throughout the day
सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद घर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर जद्दोजहद करते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद यूपी रोडवेज की बसों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ जुटी। पूर्वांचल के तमाम जिलों में जाने वाली बसें परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से ठसाठस गई। बसों में बैठने को लेकर देर शाम तक अभ्यर्थियों में हाय तौबा मची रही।

विज्ञापन


भीड़ देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने वर्कशॉप में खड़ी कई बसें मंगवा ली। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को ज्यादा दिक्कत हुई। बसों में चढ़ने के दौरान हुई धक्का मुक्की से कुछ महिला अभ्यर्थी असहज भी हो गईं।बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री सफर की छूट मिलने की वजह से ट्रेनों के मुकाबले रोडवेज बसों में सफर करने वालों की संख्या कहीं ज्यादा रही। इस दौरान एसी बस में चढ़ने को लेकर अभ्यर्थियों में ज्यादा क्रेज रहा। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर रूट पर चलने वाली जनरथ बसें चंद मिनट में ही भर जाती रहीं। दूसरी पॉली की परीक्षा खत्म होने के बाद सिविल लाइंस बस स्टेशन पर एकाएक भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन


भीड़ के मुकाबले वहां बसें कम पड़ गईं। आनन फानन में वर्कशॉप में खड़ी कई बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन पर मंगवाई गईं। तमाम अभ्यर्थी बसों की खिड़की के रास्ते अंदर घुस गए। जौनपुर जा रही छात्रा रश्मि शुक्ला ने बताया कि धक्का मुक्की ज्यादा होने से वह बस में नहीं चढ़ सकी। इसलिए अब ट्रेन से ही वह जौनपुर जाएंगी। इसी तरह गोपीगंज जा रही छात्रा शिवानी पटेल ने कहा कि रोडवेज प्रशासन को चाहिए कि वह महिलाओं के लिए अलग बस चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी अपने पिता के साथ बाद में एक टैक्सी से गोपीगंज के लिए रवाना हुई। एआरएम सिविल लाइंस जयकरन ने बताया कि आज भीड़ शाम को ज्यादा रही। फिर भी अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त संख्या में बसों का यहां इंतजाम किया गया। कहा कि जौनपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, कानपुर आदि रूट पर जाने वाले अभ्यर्थी ज्यादा रहे। बताया कि दिन भर में बस स्टेशन पर 800 से ज्यादा बसों की आवाजाही हुई।

बृहस्पतिवार 22 अगस्त को प्रयागराज रीजन की बसों में तकरीबन 5700 अभ्यर्थियों ने फ्री सफर किया। शुक्रवार को कितने अभ्यर्थियों ने सफर किया, उसके आंकड़े शनिवार को आएंगे। - एमके त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज।

रेल और बस स्टेशन के बाहर खोला पूछताछ केंद्र

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इलाहाबाद टेंपो टैक्सी ई रिक्शा यूनियन की ओर से पूछताछ केंद्र खोला गया। प्रयागराज जंक्शन और सिविल लाइंस बस स्टेशन के बाहर खोले गए केंद्र में अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाले मार्ग आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान विनोद चंद्र दुबे, रघुनाथ द्विवेदी, रमाकांत रावत, आमिक खान, बबलू जायसवाल, रिंकू राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed