फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Recruitment Paper Leak Case: Strict action will be taken against the accused

सिपाही भर्ती पेपर लीक प्रकरण : आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई, जल्द लगेगा गैंगस्टर

Mon, 18 Mar 2024 02:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 02:21 PM IST
सार

कोखराज में एसटीएफ ने 28 नवंबर 2021 को टीईटी पेपर लीक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इसमें बाद में राजीव नयन का भी नाम विवेचना में प्रकाश में आया और उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। फरवरी 2023 में उसके साथ ही कुल चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई।

विज्ञापन
Constable Recruitment Paper Leak Case: Strict action will be taken against the accused
राजीव नयन मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेजा निवासी सिपाही भर्ती पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड राजीव नयन व उसके गैंग पर कौशाम्बी पुलिस जल्द गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर काे निर्देशित किया गया है। उधर, सीओ सिराथू ने बताया कि गैंगचार्ट अनुमोदन के लिए उच्चाधिकारियेां को भेजा गया है।

विज्ञापन


कोखराज में एसटीएफ ने 28 नवंबर 2021 को टीईटी पेपर लीक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इसमें बाद में राजीव नयन का भी नाम विवेचना में प्रकाश में आया और उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। फरवरी 2023 में उसके साथ ही कुल चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई। हालांकि, गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इस संबंध में शनिवार को अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। कोखराज पुलिस को निर्देशित किया गया है। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि गैंगचार्ट तैयार कर अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

व्यापम घोटाले के अभियुक्त का शागिर्द

राजीव नयन के बारे में यह भी बात सामने आई है कि वह व्यापम घोटाले के अभियुक्त संतोष चौरसिया का शागिर्द रहा है। संतोष भी टीईटी पेपर लीक प्रकरण में नामजद हुआ था। लीक प्रश्नपत्र व उत्तर कुंजी के साथ गिरफ्तार रोशन सिंह पटेल निवासी झलवा ने ही उसके नाम का खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed