फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Recruitment 2023: Petition filed to release list of more candidates than the posts

सिपाही भर्ती 2023 : पदों से अधिक अभ्यर्थियों की सूची जारी करने के लिए याचिका दाखिल

Sun, 27 Apr 2025 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Apr 2025 01:04 PM IST
सार

सिपाही भर्ती-2023 में मेडिकल टेस्ट के लिए विज्ञापित पदों से अधिक अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होने की संभावना है।

विज्ञापन
Constable Recruitment 2023: Petition filed to release list of more candidates than the posts
अदालत - फोटो : ANI

विस्तार

सिपाही भर्ती-2023 में मेडिकल टेस्ट के लिए विज्ञापित पदों से अधिक अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होने की संभावना है। बिजनौर निवासी रोहित कुमार की ओर से दाखिल याचिका मेंं दलील दी गई है कि 60244 पदों के सापेक्ष 60244 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षा कराने से पूरे विज्ञापित पद भर नहीं पाएगें। क्योंकि 60244 अभ्यर्थियों में से असफल होने से खाली हुई सीटों को अगली भर्ती के लिए अग्रसारित कर दिया जाता है। इससे मेरिट में होने के बावजूद अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर रह जाते हैं। यदि विज्ञापित पदों के सापेक्ष अधिक को मेडिकल परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाता है तो पदों को अग्रसारित करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन


सिपाही भर्ती में आरक्षित श्रेणी की अतिरिक्त चयन सूची जारी करने पर फैसला ले भर्ती बोर्ड : हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड को सिपाही भर्ती 2023 में आरक्षित श्रेणी की अतिरिक्त चयन सूची जारी करने की मांग पर छह हफ्ते में निर्णय लेने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार की अदालत ने कन्नौज निवासी आदित्य कुमार की याचिका पर दिया है। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि याची ने पिछड़ा वर्ग के लिए घोषित कट आफ मार्क 216.58 के मुकाबले 218.5 अंक अर्जित किये हैं। बोर्ड ने नार्मलाइजेशन प्रक्रिया के तहत मिले अंक घोषित किए बगैर याची को बिना कारण बताए चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। कोर्ट ने याचिका निस्तारित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed