{"_id":"681dfec577db5e77a6094197","slug":"conspiracy-to-spoil-the-atmosphere-under-the-guise-of-protest-against-pakistan-allegation-of-trampling-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पाकिस्तान के विरोध की आड़ में माहौल खराब करने का कुचक्र, कलमा लिखे पोस्टर को रौंदने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पाकिस्तान के विरोध की आड़ में माहौल खराब करने का कुचक्र, कलमा लिखे पोस्टर को रौंदने का आरोप
Fri, 09 May 2025 06:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 May 2025 06:40 PM IST
सार
पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को मारे जाने के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के विरुद्ध पूरे देश में प्रदर्शन चल रहा है। विरोध प्रदर्शन की आड़ में कुछ शरारती तत्वों माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान का पोस्टर सड़क पर लगाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को मारे जाने के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के विरुद्ध पूरे देश में प्रदर्शन चल रहा है। विरोध प्रदर्शन की आड़ में कुछ शरारती तत्वों माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात को राजरूपपुर इलाके में माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। जिसमें पाकिस्तान के झंडे के साथ मुसलमानों के सबसे पवित्र कलमा लिखे पोस्टर को पैरों से रौदा गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से जान बूझकर षड्यंत्र रचा गया।
विज्ञापन
इसी को लेकर आज ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस प्रकार का कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में मुजीबुर्रहमान एडवोकेट, इफ्तेखार अहमद मंदर, मोहम्मद हंजला सद्दाम एडवोकेट, मोहम्मद ज़ैद, रेयाजुल हक चौधरी, अभिषेक साहू एडवोकेट, ज़ीशान एडवोकेट, चौधरी इब्राहीम नसीम, नबी उल्लाह आदि लोग थे।
विज्ञापन