फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Conspiracy to overturn train near Phaphamau fails, iron pole found on track, goods train stopped suddenly

Prayagraj : फाफामऊ के पास ट्रेन को पलटने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, अचानक रोकी गई मालगाड़ी

Sat, 05 Apr 2025 11:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 11:12 AM IST
सार

लखनऊ रूट पर फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के मध्यम ट्रेन को पलटने की साजिश नाकाम हो गई। शनिवार को सुबह रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल रखा मिला। लोको पायलट की सतर्कता से हादसा टल गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया और पोल हटाने के बाद अधिकारियों को जानकारी दी। इससे महकमे में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
Conspiracy to overturn train near Phaphamau fails, iron pole found on track, goods train stopped suddenly
रेलवे पटरी पर मिला स्ट्रीट पोल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रयाग से ऊंचाहार रेलखंड स्थित फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के मध्य शनिवार सुबह लगभग 04:15 बजे रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का पुराना स्ट्रीट पोल मिला। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के पोल को वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने देख लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  ऊंचाहार की तरफ सुबह एक मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल देखा तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।  ट्रेन मैनेजर प्रवीण की मौजूदगी में वहां से पोल को हटा दिया गया है। यह जानकारी लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम को दी गई। बाद मे सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल फाफामऊ मौके पर पहुंचे। रेलवे अफसरों को कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले में रेलवे यात्रा कर रहे कर रहे यात्रियों की सुरक्षा को जानबूझकर खतरा उत्पन्न करने के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज की ओर से फाफामऊ आउटपोस्ट में मुकदमा अपराध संख्या 48/2025 U/S 153 रेलवे एक्ट S/V के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे महकमे में मची खलबली

फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे के पुल मिलने के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई। आरपीएफ के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ की टीम छानबीन में जुट गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित घरों में रहने वालों से आरपीएफ पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

 

पढ़ें- Murder Case: कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या का मामला, आईफोन, पिस्टल-तमंचा खरीदने के लिए कहां से आई रकम



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed