फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Conspiracy to convert a teenager and push her into terrorist activities exposed, two arrested

UP: पैसों का लालच, धर्मांतरण और फिर आतंकी बनाने की ट्रेनिंग; केरल, यूपी समेत कई राज्यों की लड़कियां निशाने पर

Tue, 01 Jul 2025 04:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Jul 2025 04:22 AM IST
सार

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मई को उसके गांव की दूसरे धर्म की महिला दरकशा बानो उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गई। उसे पैसों का लालच भी दिया गया। पीड़िता ने बताया कि केरल में उसकी कुछ अज्ञात और संदिग्ध लोगों से मुलाकात कराई गई। उन्होंने पहले उसे रुपयों का लालच दिया और फिर जबरन धर्मांतरण कराया। इसके बाद उस पर जिहादी ट्रेनिंग के लिए दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन
Conspiracy to convert a teenager and push her into terrorist activities exposed, two arrested
आरोपी दरकशा बानो और कैफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के फूलपुर में 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने और आतंकवादी गतिविधियों में धकेलने की साजिश का खुलासा हुआ है। आरोप है कि किशोरी को केरल ले जाकर जबरन धर्मांतरण कराया गया। फिर जेहादी प्रशिक्षण में धकेलने का प्रयास किया गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई। 28 जून को फूलपुर थाने में मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने साजिश में शामिल युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मई को उसके गांव की दूसरे धर्म की महिला दरकशा बानो उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गई। उसे पैसों का लालच भी दिया गया। बेटी को लेकर आरोपी दरकशा फूलपुर फ्लाईओवर के पास पहुंची, जहां पहले से खड़े मोहम्मद कैफ नामक युवक ने उन्हें बाइक से प्रयागराज जंक्शन पहुंचाया। रास्ते में आरोपी युवक ने बेटी के साथ छेड़खानी भी की। फिर बेटी को लेकर आरोपी दरकशा दिल्ली पहुंची और फिर केरल के त्रिशूर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि केरल में उसकी कुछ अज्ञात और संदिग्ध लोगों से मुलाकात कराई गई। उन्होंने पहले उसे रुपयों का लालच दिया और फिर जबरन धर्मांतरण कराया। इसके बाद उस पर जिहादी ट्रेनिंग के लिए दबाव बनाने लगे। इससे वह घबरा गई। किसी तरह वहां से भागकर त्रिशूर रेलवे स्टेशन पहुंची और फोन कर मां को आपबीती सुनाई। इसी दौरान केरल पुलिस की नजर पड़ी तो उसे बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

केरल बाल कल्याण समिति की ओर से सूचना मिलने पर मां ने फूलपुर थाने में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने बाल कल्याण समिति से संपर्क किया और किशोरी की सकुशल वापसी कराई। साथ ही मां की तहरीर पर आरोपी दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर में अस्थायी रूप से दाखिल कराया गया।

आरोपी दरकशा का दोस्त ताज भी पुलिस के रडार पर
प्रयागराज पुलिस की रडार पर ताज नाम का युवक भी है, जो आरोपी दरकशा का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दरकशा के मोबाइल फोन की जांच पड़ताल में पता चला है कि उसने प्रयागराज से केरल पहुंचने तक ताज से कई बार बात की है। वह मूल रूप से तो फूलपुर का रहने वाला है, लेकिन पिछले कई वर्षों से केरल में है। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी केरल पुलिस से भी साझा की है।

किशोरी पर जिहादी ट्रेनिंग का बनाया दबाव, गरीब वर्ग की लड़कियों को बनाते थे निशाना
  • प्रयागराज से लेकर केरल समेत कई राज्यों में फैला आरोपियों का जाल, देशविरोधी गतिविधियों के लिए नाबालिगों को करते हैं तैयार
  • शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के जरिए गरीब वर्ग की लड़कियों को निशाना बनाने की करते हैं साजिश।
  • पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच के लिए तीन टीमें गठित।
  • किशोरी का जबरन धर्मांतरण कराने के बाद जिहादी ट्रेनिंग का दबाव बनाया।

देशविरोधी गतिविधियों के लिए तैयार करते थे नाबालिग बच्चियां
यह गिरोह दूसरे समुदाय की नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराता है। फिर उन्हें देशविरोधी गतिविधियों के लिए तैयार करता है। फिलहाल गिरोह के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

केरल, यूपी समेत कई राज्यों में फैला गिरोह का नेटवर्क
डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में इस पूरी साजिश के पीछे एक संगठित गिरोह का हाथ होने की बात सामने आई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी दरकशा बानो और मो. कैफ संगठित व रेडिकल गिरोह से जुड़े हैं। यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है, जिसका नेटवर्क केरल समेत अन्य राज्यों में फैला है।

यह भी पढ़ें: UP: नौ बच्चों की मां, इश्क और कत्ल... अय्याशी की वो खौफनाक कहानी, जिसने उजाड़ दिया हंसता खेलता परिवार    


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed