फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressmen enraged by indecent remarks on Rahul Gandhi MP Ujjwal Raman said - BJP policy, intentions and f

राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी : सांसद उज्ज्वल रमण बोले- भाजपा की नीति, नीयत और चेहरा उजागर

Wed, 18 Sep 2024 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 12:54 PM IST
सार

कांग्रेसियों ने बुधवार को सिविल लाइंस पत्थर गिरजा घर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। ध्वस्त कानून व्यवस्था, राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी और फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि प्रदेश में थानों की नीलामी हो रही है। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले केंद्रीय मंत्री का भाजप सरकार संरक्षण कर रही है। 

विज्ञापन
Congressmen enraged by indecent remarks on Rahul Gandhi MP Ujjwal Raman said - BJP policy, intentions and f
सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में लड़खड़ाती कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया। पुलिस प्रशासन पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया गया और जोरदार नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन












सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जिस तरह से अभद्र टिप्पणी है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। राजनीतिक इतिहास में आज तक किसी ने नेता प्रतिपक्ष पर इतनी अभद्र टिप्पणी नहीं की है। केंद्रीय मंत्री का संरक्षण भाजपा की सरकार कर रही है यह और भी गंभीर बात है। जिस तरह से भाजपा व्यवहार कर रही है उससे उसकी नीति, नीयत और उसका चेहरा बेनकाब हो गया है। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है। जनता परेशान है और उसे पुलिस और प्रशासन कहीं से न्याय नहीं मिल रहा है। पूरे प्रदेश में थानों की नीलामी हो रही है अफसरशाही हावी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में जाति देखकर किए जा रहे एनकाउंटर

सांसद ने कहा कि जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए बुलडोजर की नीति पर तत्काल रोक लगाई है और कहा है कि हम इस पर आगे फैसला करेंगे इससे न्याय की उम्मीद है। कानून के दायरे में रहकर किसी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर कोई गलत कार्य करता है तो कानून दायरे में रहकर उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, इसीलिए कानून बनाया गया है, लेकिन कुछ अफसरों ने यह समझ लिया है कि वह कानून से भी ऊपर हैं। किसी के भी घर और मकान को गिरा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी भत्सर्ना की है। कहा कि यूपी में फर्जी एनकाउंटर जाति को देखकर किया जा रहा है। इसकी जितनी भी निंदा जाए वह कम है। सारे एनकाउंटर की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कराई जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed