{"_id":"574747f74f1c1b7562691e99","slug":"congressmen-against-the-modi-government-took-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला और आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने दो साल में कोई वादा पूरा नहीं किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और कांग्रेस नेता तारिक सईद अज्जू ने कहा कि महंगाई सहित सभी मुद्दों पर मोदी सरकार फेल हुई।
जुलूस के दौरान कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से कुछ स्थानों पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को दाल का वितरण भी किया। साथ ही शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के इलाहाबाद आगमन पर उनका विरोध होगा। जुलूस में हरदेव सिंह, शिवमनोरथ शुक्ला, वीरेंद्र सोनकर, दीपचंद्र शर्मा, राजाराम कनौजिया, इमरान, अजीत कुशवाहा, विजय निषाद, अतुल तिवारी, श्रीराम प्रजापति आदि शामिल रहे। उधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्त किशोर वार्ष्णेय और जिला कांग्र्रेस के मीडिया प्रभारी यशवीर सिंह यादव ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के सभी वादे झूठे साबित हुए और आगामी चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।
भाजपा के 12 एवं 13 जून को इलाहाबाद में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अधिवेशन के खिलाफ कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों का कहना है कि सड़कें खोद कर छोड़ दी गई हैं। ऐसे में अगर पीएम सहित तमाम वीआईपी एक साथ शहर आ जाएंगे तो यहां जाम की स्थित उत्पन्न हो जाएगी और शहरियों को दिक्कत होगी। शहर पानी के संकट से जूझ रहा है जबकि प्रस्तावित सभास्थल परेड मैदान पर लाखों लीटर पानी का छिड़काव किए जाने की तैयारी है। मांग की गई कि अधिवेशन किसी दूसरे जिले में कराया जाए। प्रदर्शन में हसीब अहमद, श्रीशचंद्र दुबे, विजय श्रीवास्तव, रामजी यादव, डॉ. असलम आदि शामिल रहे।