अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुईं मौतों के विरोध में कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के नीचे किया प्रदर्शन
- आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विस्तार
कांग्रेसियों ने बुधवार को जहरीली शराब से हो रही मौतों पर जमकर आक्रोश जताया। शहर कांग्रेस कमेटी ने जहां बालसन चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन कर शराब माफिया पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी ने जीरो रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र होकर वर्चुअल प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने जहरीली से मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
बालसन चौराहे पर स्थित प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव व प्रभारी प्रयागराज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया मौजूदा सरकार में फल फूल रहे हैं। जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि शासन व प्रशासन की मिलीभगत से गांव गली में शराब की बिक्री सरेआम जोरों पर की जा रही है। उन्होंने अलीगढ़ में शराब पीकर हुई मौतों का जिक्र किया। कहा कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन है।
शहर अध्यक्ष नफीस ने कहा कि सरकार संरक्षण में खुलेआम जहरीली शराब बेची जा रही है। इस मौके पर फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अनिल पाडेय, अनिल कुशवाहा, विनय दुबे, राजेश राकेश, आरके गौतम, प्रदीप दिवेदी आदि रहें। उधर,जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर बृजेश सिंह, दिवाकर भारतीय, पीसीसी सदस्य विनय दूबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, राकेश पटेल, मनोज पासी, संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
फजले मसूद के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक
प्रयागराज। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष फजले मसूद के निधन पर गहरा शोक जताया है। पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर में दोपहर वर्चुअल बैठक में उन्हें जुझारू और संघर्षशील बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वह संगठन के प्रति समर्पित नेता है। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया। फजले मसूद का निधन पीजीआई लखनऊ में मंगलवार की दोपहर हो गया था। वे कुछ दिनों से बीमार थे।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रमोद तिवारी, प्रभारी सचिव राघवेंद्र सिंह, नफ़ीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, हरकेश त्रिपाठी, प्रदीप द्विवेदी, परवेज सिद्दीकी, राजेश राकेश, अनिल पांडेय, विनय दुबे, सिबतैन बबलू, अमित परमार, संजय सिंह, कमाल अली, निशांत रस्तोगी, अरशद अली, माधवी राय, निजामुद्दीन, मो. सरताज आदि थे ।