फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress's opposition against Hathras incident, CM's effigy burnt

हाथरस कांड के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम, सीएम का पुतला फूंका

Fri, 02 Oct 2020 06:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Oct 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Congress's opposition against Hathras incident, CM's effigy burnt
हाथरस की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

हाथरस कांड के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस और एनएसयूआई ने बालसन चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। इस दौरान शासन-प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला फूंका गया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। बाद में कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी एडीएम सिटी को सौंपा।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है कि पुतला नहीं फूंकने दिया गया। उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने गंगापार जिलाध्यक्ष शिवपूजन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर समेत 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

Congress's opposition against Hathras incident, CM's effigy burnt
prayagraj news - फोटो : prayagraj

हाथरस कांड में राहुल और प्रियंका की गिरफ्तारी की खबर से कांग्रेसी काफी गुस्से में थे। शाम को चार बजे नेता बालसन चौराहे पर पहुंच गए। वे हाथों में सरकार मुर्दाबाद के पोस्टर और बैनर लिए हुए थे। कई पोस्टरों में राहुल और प्रियंका को तुरंत रिहा करने के नारे लिखे गए थे। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस को इसकी भनक पहले से ही थी। कई थानों की फोर्स ने चौराहे के पूरी तरह से घेर लिया था। पुलिस ने उन्हें समझाकर हटाने की कोशिश की तो एक दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रंखला बनाई गई और जाम लगा दिया गया।

Congress's opposition against Hathras incident, CM's effigy burnt
prayagraj news - फोटो : prayagraj
करीब घंटे भर तक कांग्रेस का प्रदर्शन चलता रहा। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि बिटिया को इंसाफ दिलाने तक प्रदर्शन चलता रहेगा। राहुल प्रियंका की गिरफ्तारी से साफ है कि सरकार उनसे डर गई है। कांग्रेसियों की दावा है कि उन्होंने हाथरस कांड और राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में सीएम का पुतला भी फूंका। सीओ कर्नलगंज ने बताया 23 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने चक्काजाम का प्रयास किया था। न तो वहां पुतला फूंका गया, न ही इसका प्रयास किया गया। 
विज्ञापन

Congress's opposition against Hathras incident, CM's effigy burnt
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्वी यूपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय संयोजक जितेश मिश्र, जिलाध्यक्ष क्रांतिवीर, इकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता संजय तिवारी, राम किशुन पटेल, अखिलेश यादव, जीतेंद्र मिश्रा, राजेश , अशफाक अहमद, अक्षय यादव, इरशाद उउल्ला, एहतशाम अहमद, गीता भारती जीशान अहमद, विपिन मिश्र, वरुन मिश्र, शहजादुलहक, फरीद अब्बासी, प्रशांत शुक्ला, तिशभ शुक्ला, अमित मिश्रा, अंकित, अभिषक राय आदि शामिल थे।

Congress's opposition against Hathras incident, CM's effigy burnt
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एडीएम को सौंपा ज्ञापन

 प्रयागराज। हाथरस की बेटी से दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं  राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी को देकर कहा है कि हाथरस की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। एक दलित बेटी से दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों पर कड़ी धाराएं लगाने के बजाए पुलिस ने आठ दिन तक एफआईआर नहीं लिखी। पीड़िता को छह दिनों तक नॉर्मल वार्ड में रखा गया। मांग की गई कि दोषियों को फांसी दी जाए। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में एनडी तिवारी, रामकिशन पटेल, नफीस अनवर, सुरेश यादव, अशफाक, देवराज उपाध्याय, भोला तिवारी, अनिल पांडेय, अंजुमन, पूनम सिंह, अशोक गौतम, इश्तिशक अहमद, गीता भारती, एफआरसी, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, प्रदीप द्विवेदी आदि थे।

Congress's opposition against Hathras incident, CM's effigy burnt
prayagraj news - फोटो : prayagraj

राहुल, प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी कायरता

प्रयागराज। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को पार्टी ने कायरानापूर्ण कार्रवाई बताया है। पूर्व महापौर चौ. जितेन्द्र नाथ सिंह, रा’य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, अरशद अली अर्सी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed