फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress protests demanding reinstatement of MNREGA, submits memorandum after foot march

Prayagraj News: मनरेगा बहाली की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पदयात्रा कर सौंपा ज्ञापन

Sat, 14 Feb 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 14 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress protests demanding reinstatement of MNREGA, submits memorandum after foot march
फूलपुर में शक्ति प्रदर्शन व पदयात्रा करते कांग्रेसी।
मनरेगा की बहाली को लेकर शुक्रवार को फूलपुर कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता गोमती इंटर कॉलेज से पदयात्रा निकालते हुए तहसील परिसर पहुंचे। परगना मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर योजना को बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

अशफाक अहमद ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर 100 दिनों तक गांव-गांव चौपाल लगाएगी और जनता को जागरूक करेगी। अनुपम कृष्ण द्विवेदी ने कहा कि योजना को बंद करने से मजदूरों पर आर्थिक संकट गहरा जाएगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि शरद उपाध्याय मुन्ना, डॉ. जगत नारायण सिंह ने भी विचार वक्त किए। संचालन विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया। यहां उपाध्यक्ष निशा सिंह, रामसिंह पटेल, राम मनोरथ सरोज, आशीष पांडेय, सुनील पांडेय, सायरा आयशा, सूफिया बानो, डॉ. अमर सिंह पटेल, विनोद तिवारी, पुष्पा चौधरी, सुरेश पटेल, सुनीता देवी, संगीता देवी, सितारा देवी, कंचन देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मनरेगा बचाने की शपथ ली
कांग्रेस यमुनापार के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह पटेल के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की अगुवाई बृजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में आवाज बुलंद की। बृजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के हर गांव में लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला और ग्रामीणों ने मनरेगा बचाने की शपथ ली। पदयात्रा में गुलाब कली, शिवनारायण सिंह पटेल, रमेश कुशवाहा, रामबदन सिंह, शेख असलम, अच्छे लाल सिंह, मथुरा प्रसाद और कल्लू आदिवासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed