फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress party workers given application to lodge fir against Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ मुकदमा

Fri, 31 Jan 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congress party workers given application to lodge fir against Anurag Thakur
Congress party workers given application to lodge fir against Anurag Thakur
जामिया इलाके में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने से नाराज हैं कांग्रेसी
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने पहुंचे नेता बोले, मंत्री का आपत्तिजनक बयान ही आदेश
प्रयागराज। दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शांति मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी।

कांग्रेस के महानगर सचिव हसीब अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो दिन पहले दिल्ली में चुनावी सभा के दौरान आपत्तिजनक नारे लगवाए। उनके बयान और नारों को आदेश मानते हुए एक नाबालिग ने निहत्थे छात्रों पर तमंचे से गोली चलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान का असर दिखना शुरू हो गया है। इस गोलीकांड की साजिश दिल्ली से ही रची गई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले का यहां से कोई मतलब नहीं है, इसलिए कांग्रेसियों का तहरीर देना व्यर्थ है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे हसीब अहमद के साथ पार्षद सुशील कुमार, शकील अहमद, मो. हसीन, मोहित कुमार, मुनीर खान, मो. आसिम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed