फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   congress party worker angry over insulting PGV

प्रियंका के साथ पुलिस के अमर्यादित व्यवहार से कार्यकर्ता नाराज

Mon, 30 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
congress party worker angry over insulting PGV
congress party worker angry over insulting PGV - फोटो : CITY DESK
बदसलूकी पर कांग्रेसियों ने सरकार को चेताया
विज्ञापन

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया है। रविवार को अलग-अलग बैठकों में इस पर चिंता जताई गई। साथ ही एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद उनके साथ पुलिस के अमर्यादित व्यवहार को भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों की हताशा का परिणाम बताया गया। कांग्रेसियों ने चेताया कि इस तरह के कदम को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस विधि विभाग की ओर से हुई बैठक में पूर्व विधायक व पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले तो उनकी एसपीजी सुरक्षा हटाई गई। विशेष सुरक्षा के बावजूद पुलिस कर्मी ने उनके गले तक हाथ कैसे लगा दिया, इसकी जांच कराई जानी चाहिए। इस मौके पर रवींद्र सिंह, जितेंद्र नायक, हरिश्चंद्र दुबे, रामश्याम शंकर पांडेय, जागृति सिंह, आशुतोष विश्वकर्मा, सुनील निषाद, शिव प्रकाश सिंह, सुधीर दीक्षित, पूनम सिंह, अभिनव त्रिपाठी, सुशील दुबे, एसएम अली उपस्थित थे। उधर, जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी प्रियंका गांधी के साथ पुलिस के अमर्यादित व्यवहार पर नाराजगी जताई। मोर्चा के संयोजक डॉ राधेश्याम यादव ने कहा कि प्रियंका का रास्ता रोक कर आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती है। उन्होंने सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ एकजुट होने का लोगों से आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed