फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress manifesto historical document

Prayagraj News: कांग्रेस का घोषणा पत्र ऐतिहासिक दस्तावेज, उलझी भाजपा नहीं बता पा रही एजेंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Congress manifesto historical document
कांग्रेस नेताओं की ओर से शुक्रवार को स्थानीय स्तर पर लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र जारी किया गया। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने भाजपा की नीतियों पर भी हमले बोले। प्रेसवार्ता में अनुग्रह नारायण ने कहा कि भाजपा सरकार ने आर्थिक, सामाजिक ताना बाना को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सभी के कल्याण की गारंटी लेता है। उज्ज्वल रमण सिंह को इलाहाबाद से प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि इसकी घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने सधे स्वर में कहा कि उज्ज्वल ही पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस जो गारंटी देती है उसे पूरा करती है। विगत दिनों पार्टी में शामिल होने वाले उज्ज्वल रमण सिंह ने इसे ऐतिहासिक दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस दस्तावेज से घबरा गई है और अपने घोषणा पत्र पर मौन है। कर्मचारी नेता सुभाष चंद्र पांडेय ने पुरानी पेंशन और सीएजी रिपोर्ट के मुद्दे पर पार्टी के रुख को स्पष्ट किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, मनीष मिश्रा, क्रांति शुक्ला, रघुनाथ द्विवेदी रहे।
विज्ञापन


उद्योग पतियों की हितैषी है वर्तमान सरकार
प्रयागराज।
जिला किसान कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को बैठक में भाजपा पर हमले बोले गए। प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि भाजपा उद्योगपतियों की हितैषी है। जबकि, कांग्रेस हमेशा से किसानों की हितैषी रही है। उन्होंने कांग्रेस के एजेंडे में शामिल किसान न्याय एवं गारंटियों पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से इन्हें लेकर किसानों के बीच जाने की अपील की। बैठक में चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में अरुण चौरसिया, जितेंद्र कुमार राय, आदित्य विशाल, सारिका यादव, धर्मराज रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed