{"_id":"6476def6d6c48f4eca08b445","slug":"congress-leader-grandson-who-went-for-a-walk-at-arail-ghat-drowned-in-deep-water-while-taking-bath-divers-e-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज :अरैल घाट पर कांग्रेसी नेता का पौत्र नहाते समय गहरे पानी में समाया, गोताखोर खोजबीन में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज :अरैल घाट पर कांग्रेसी नेता का पौत्र नहाते समय गहरे पानी में समाया, गोताखोर खोजबीन में जुटे
Wed, 31 May 2023 11:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 31 May 2023 11:16 AM IST
सार
नैनी थाना क्षेत्र के चकरघुनाथ मोहल्ला निवासी कांग्रेसी नेता लल्लू गुप्ता का पौत्र उज्जवल गुप्ता (17) मंगलवार की शाम को अपने पिता रमेश गुप्ता व परिवार के अन्य लोगों के साथ गंगा दशहरा पर अरैल घाट पर घूमने गया, वहां पर उसके कुछ साथी मिल गए। वह उनके साथ स्नान करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनी थाना क्षेत्र के अरैल घाट पर गंगा दशहरा पर परिजनों के साथ घूमने गया कांग्रेसी नेता का पोता दोस्तों के साथ स्नान करने लगा। उसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
नैनी थाना क्षेत्र के चकरघुनाथ मोहल्ला निवासी कांग्रेसी नेता लल्लू गुप्ता का पौत्र उज्जवल गुप्ता (17) मंगलवार की शाम को अपने पिता रमेश गुप्ता व परिवार के अन्य लोगों के साथ गंगा दशहरा पर अरैल घाट पर घूमने गया, वहां पर उसके कुछ साथी मिल गए। वह उनके साथ स्नान करने लगा।
विज्ञापन
उसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया। शोर सुन कर घाट पर मौजूद नाविकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस घटना से मोहल्ले में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन