फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress has neither policy nor program, former union minister reached Shringverpur

नकवी ने साधा निशाना : कांग्रेस के पास न कोई नीति है न ही कार्यक्रम, यूपी में कुशासन, क्राइम, करप्शन का सफाया

Thu, 03 Nov 2022 08:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 08:08 PM IST
सार

दिल्ली से दोपहर प्रयागराज पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कई मुद्दों पर बातचीत की। कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर मामले में नकारात्मक बयान ही आता है।

विज्ञापन
Congress has neither policy nor program, former union minister reached Shringverpur
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गुजरात चुनाव की तारीखों को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर निशाना साधने पर कहा कि जिस पार्टी का टाइम खराब हो, वह इसी तरह से अनर्गल बयानबाजी करती है। कहा कि कांग्रेस के पास अब न कोई नीति रह गई है, न ही कार्यक्रम बचे हैं।

विज्ञापन



दिल्ली से दोपहर प्रयागराज पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कई मुद्दों पर बातचीत की। कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर मामले में नकारात्मक बयान ही आता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि जो लोग एसी कमरे में बैठकर नकारात्मक बातें सोचते थे, वह कम से कम सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

सड़क पर आने के बाद कांग्रेस को जमीनी हकीकत का भी एहसास हो रहा होगा। उन्हें इस बात का एहसास होगा कि देश में जो परिवर्तन आया है, वह कांग्रेस अपने समय में नहीं कर सकी थी। नकवी ने प्रदेश के गोला गोकर्ण नाथ विस उपचुनाव पर कहा कि लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया है।  यूपी में कुशासन, करप्शन और क्राइम का सफाया हुआ है।


इस वजह से वहां भाजपा ही चुनाव जीतेगी। इस दौरान मुख्तार अब्बास ने वन नेशन वन इलेक्शन की भी मांग उठाई। कहा कि हर महीने कहीं उपचुनाव होगा तो कहीं विधानसभा चुनाव होगा। इससे बेतहाशा पैसा खर्च होता है और लोग भी परेशान होते हैं। इसी वजह से पीएम मोदी शुरू से ही वन नेशन वन इलेक्शन चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed