{"_id":"5c1677ecbdec225a1e464b0f","slug":"congress-and-sp-leaders-was-detained-before-protest-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः विरोध से पहले ही हिरासत में लिए गए सपाई-कांग्रेसी, किसी को घर, कोई मॉर्निंग वॉक करते पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः विरोध से पहले ही हिरासत में लिए गए सपाई-कांग्रेसी, किसी को घर, कोई मॉर्निंग वॉक करते पकड़ा गया
Sun, 16 Dec 2018 09:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
जनसंभा में मौजूद पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध जताने के लिए विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं की ओर से की गईं तैयारियां धरी रह गईं। वह कुछ कर पाते, इससे पहले ही पुलिस ने दर्जनों सपाई व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। किसी को घर से पकड़ा गया तो कोई मॉर्निंग वॉक करते हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
इस बात की आशंका थी कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ता पीएम के आने पर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। यही वजह रही कि संदिग्धों पर पुलिस पहले से नजर रखे हुए थी। इसी के तहत एक दिन पहले भी कई लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था। रविवार को भी ऐसा ही किया गया। सुबह पुलिस ने इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव को कंपनी बाग से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
अवनीश का कहना है कि वह सुबह टहलने गए थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। सुबह 10 बजे के करीब कांग्रेस कार्यकर्ता हसीब अहमद को उनके खुल्दाबाद व इरशाद उल्लाह को बहादुरगंज स्थित आवास से पकड़कर पुलिस कैंट थाने ले आई। उधर, दोपहर में सुभाष चौराहे पर समर्थकों संग पहुंचीं इविवि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह समेत पांच को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पकड़ी गईं नेत्रियां विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में थीं। साथ ही नारेबाजी भी कर रही थीं। इसलिए इन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ देर शाम तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि पीएम के दौरे के समय सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की सेंध न लग सके, इसके लिए ऐसा किया गया।
नैनी में भी पकड़े गए सपाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाने की कोशिश में नैनी में भी सपाई पकड़े गए। सपा नेता शिव यादव समेत 11 का एक दिन पहले ही शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया था। रविवार को अरैल के चक्रमाधव मंदिर के पास झाड़ियों में छिपकर बैठीं छात्रनेता नेहा यादव समेत आकिब जावेद निवासी कीडगंज, इक्ष्वाकु यादव निवासी मेजा, बलवंत यादव निवासी शाहगंज, विवेक यादव निवासी मेजा, मोहित पांडेय निवासी कौंधियारा, आयुष प्रियदर्शी निवासी मीरजापुर, तारिक आफताब निवासी नैनी, उत्तम यादव निवासी मेजा, आशीष कुमार निवासी मेजा, अनीस यादव निवासी फूलपुर, बृजेश विश्वकर्मा निवासी करछना, अजय भारतीया निवासी औद्योगिक क्षेत्र, सुनील यादव निवासी सराय इनायत को पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि यह सभी पीएम को काला झंडा दिखाने की तैयारी में थे।