फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congratulations to the market and Rafael Pichkari

बाजार में छा गई अभिनंदन और राफेल पिचकारी

Sun, 17 Mar 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to the market and Rafael Pichkari
holi - फोटो : प्रयागराज
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का जोर इस बार होली पर भी देखने को मिलेगा। शहरियों को इस बार होली के अवसर पर जहां एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक नाम का रंग मिलेगा तो वहीं पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन के नाम पर अभिनंदन पिचकारी भी बाजार में आ गई है। इसके अलावा रंग बरसाने के लिए मोदी और योगी  पिचकारी भी बाजार में खूब बिक रही है। इतना ही नहीं देश में अभी फ्रांस से राफेल विमान भले ही न मिले हो लेकिन राफेल पिचकारी शहर के मार्केट में जरूर आ गई है।
विज्ञापन


इस बार रंगों का पर्व होली 21 मार्च को है। बाजार में भी होली का रंग धीमे धीमे चढ़ने लगा है। कुछ नया दिखाने की चाह में तमाम कंपनियों ने इस बार होली पर इस्तेमाल किए जाने वाले रंग और पिचकारी को नया रूप दिया है। लोकसभा चुनाव नजदीक है, इस वजह से रंग और पिचकारी के बाजार में चुनावी रंग भी मिल गया है। बिना पिचकारी के होली अधूरी है। बच्चों में इसका खासा क्रेज भी रहता है। शायद इसी वजह से इस बार बाजार में पिचकारी भी कई रेंज आई है।
विज्ञापन


इसमें मोदी और योगी पिचकारी मुख्य रूप से इस बार बाजार में उतारी गई है। इसके अलावा विपक्ष के महागठबंधन के नाम पर गठबंधन पिचकारी भी बाजार में मौजूद है। बार्बी टैंक, बटर फ्लाई, छोटा भीम, गणेशा टैंक, स्पाइडर मैन, एंग्री वर्ल्ड आदि नाम की पिचकारी भी अपने नाम के अनुरूप है। इन पिचकारियों को बच्चों के लिए स्कूल बैग की तर्ज पर खासतौर से डिजाइन किया गया है। थ्री डी डिजाइन वाली पिचकारी भी बाजार में आई है। सिविल लाइंस, कटरा, कोठापार्चा आदि बाजार में थ्री डी पिचकारी 800 से 1100 रुपये में दुकानदार बेच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में गुलाल गन भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस गन से एक बार में सौ शॉट निकलते हैं। आसमान में फायर करने के बाद गुलाल गन अपने नाम के अनुरूप गुलाल की बारिश कराती है। पिपरमेंट युक्त वाल रंग भी बाजार में आए हैं। इससे त्वचा भी नहीं जलती। डबल कलर वाले टू इन वन रंग भी दुकानदार बेच रहे हैं। इसके अलावा हर्बल रंग भी इस बार प्रदेश के हाथरस जिले से बाजार में आ चुके हैं। प्रयाग ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर मो. कादिर के अनुसार होली पर इस बार बाजार में काफी नए आइटम आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed