{"_id":"5fa9580b8ebc3e74f325da8c","slug":"computer-baba-was-working-against-the-dignity-of-saints-the-action-of-the-shivraj-government-was-correct-narendra-giri","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों की मर्यादा के विपरीत कार्य कर रहे थे कम्प्यूटर बाबा, शिवराज सरकार की कार्रवाई सही: नरेंद्र गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों की मर्यादा के विपरीत कार्य कर रहे थे कम्प्यूटर बाबा, शिवराज सरकार की कार्रवाई सही: नरेंद्र गिरी
Mon, 09 Nov 2020 08:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Nov 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : नरेंद्र गिरी और कंप्यूटर बाबा।
- फोटो : prayagraj
गौशाला के लिए मिली जमीन पर अवैधानिक कब्जा कर भवन बना कर वहां अनैतिक कार्य करने के चलते मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा के विरुद्ध जो कार्रवाई की है उसका अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहन्त नरेंद्र गिरी महाराज ने समर्थन किया है।
महंत गिरी ने कहा कि इस प्रकार से जो भी गौशालाओं की भूमि गलत उपयोग करेगा उसके विरुद्ध जो कार्रवाई होगी उसमें किसी का भी अखाड़ा परिषद समर्थन नहीं करेगा। गोशाला के लिए भूमि मिली है उसका सही उपयोग हो। जन कल्याणकारी कार्य हो यही संतों का परम धर्म और कर्तव्य है। कम्प्यूटर बाबा के आश्रम से अतिक्रमण हटाने के दौरान जो सामग्रियां मिली हैं वह संतों के आचरण के विपरीत है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इंदौर के गोमटगिरी के समीप कम्प्यूटर बाबा के भवन पर जो कार्रवाई की गई है उसको लेकर पूरे देश से किसी भी संत महात्मा ने कंप्यूटर बाबा का समर्थन नहीं किया है। ऐसे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी मध्य प्रदेश सरकार के निर्णय को सही मानती है।