फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Compulsory attendance in AU

इविवि में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य

Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इतना ही नहीं उपस्थिति का ब्योरा हर महीने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। डीन और विभागाध्यक्ष के साथ शनिवार को हुई बैठक में कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू ने इस पर विस्तार से चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय और संघटक कालेजों में चार जुलाई से नया सत्र शुरू हो जाएगा। इस बाबत हुई बैठक में आगामी सत्र की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों की उपस्थिति का विवरण विभागाध्यक्ष की ओर से आईसीटी सेल को भेजा जाएगा। आईसीटी सेल उसे वेबसाइट पर अपलोड करेगा। बैठक में शोधार्थियों की भी रोजाना उपस्थिति लिए जाने का निर्णय लिया गया। कुलपति ने सभी शोधार्थियों का ब्योरा भी मांगा है। इसमें उनके दाखिले से लेकर अब तक की प्रोग्रेस, फेलोशिप आदि की पूरी जानकारी देनी होगी। विश्वविद्यालय में आगामी सत्र के टाइम टेबल पर अब भी गतिरोध बना हुआ है। पीरिएड के टाइम को लेकर भी दुविधा थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पीरिएड 50 मिनट का होगा। कुलपति ने विभागाध्यक्षों से जल्द से जल्द टाइम टेबल बना लेने के लिए कहा। बैठक में अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति में समानता पर भी चर्चा हुई। कुलपति ने कहा कि  हर विभाग में गेस्ट फैकेल्टी की नियुक्ति में एक ही मानक अपनाए जाएं। इसके प्रारूप पर भी मुहर लगी। इसके अनुसार जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया। भर्ती डीन के स्तर पर होगी। बैठक में आगामी सत्र में प्रस्तावित अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


गेस्ट फैकेल्टी के पद पर नए लोगों की हो नियुक्ति
इविवि और संघटक कालेजों में गेस्ट फैकेल्टी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (आटा) के अध्यक्ष प्रो. रामसेवक दुबे ने कुलपति को पत्र लिखकर इस पद पर युवाओं की नियुक्ति का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि  विश्वविद्यालय में शिक्षकाें के दो-तिहाई पद रिक्त हैं। स्थायी नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू है, लेकिन इसके बाद भी सैकड़ों पद खाली रह जाएंगे। ऐसे में विश्वविद्यालय संचालन के लिए गेस्ट फैकेल्टी की जल्द नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने लिखा है कि रिक्त पदाें पर बतौर गेस्ट फैकेल्टी युवाओं की नियुक्ति से विश्वविद्यालय की कार्यक्षमता तो बढ़ेगी ही, युवाओं के रोजगार की समस्या भी कुछ हद तक कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकीय सहायता पाने वाले छात्रों की सूची जारी
इविवि के निर्धन छात्र कोष के अंतर्गत पुस्तकीय सहायता सत्र-2015-16 के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची डीएसडब्ल्यू ऑफिस में उपलब्ध है। डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि विद्यार्थी बैंक पासबुक और उसकी छाया प्रति के साथ उनके ऑफिस में दिन में 11 से तीन बजे के बीच संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed