फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   compraser blast in prayagraj

रिपेयरिंग करते वक्त फटा एसी कंप्रेशर, कर्मचारी की मौत,  फैली गई दहशत

Wed, 27 Nov 2019 11:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
compraser blast in prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

सिविल लाइंस में क्लाइव रोड पर स्थित दुकान में रिपेयरिंग के दौरान एसी का कंप्रेशर फट गया। जिसमें कर्मचारी बलराज (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुकान मालिक मुस्तफा (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर सूचना पर मृतक के घरवाले शहर आने के लिए चल दिए थे।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में मेहता नेत्र चिकित्सालय के पास क्लाइव रोड पर सतारा देवी रहती हैं। मकान के पिछले हिस्से में वह परिवार समेत रहती हैं। जबकि आगे के हिस्से में बनीं तीन दुकानों को उन्होंने किराये पर उठा रखा है। इनमें से एक में बैदनटोला अतरसुइया निवासी मुस्तफा एसी, फ्रिज, कूलर आदि की रिपेयरिंग की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के पिपरी निवासी बलराज पुत्र नंदलाल उसकी दुकान में काम करता था। मंगलवार शाम सात बजे के करीब दोनों दुकान में बैठकर एसी का क्रंप्रेशर रिपेयर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ कंप्रेशर फट गया और चारों ओर धुआं फैल गया। आसपास के दुकानदार व मोहल्ले के लोग भागकर पहुंचे तो देखा कि दोनों खून से लथपथ पड़े थे। बलराज की हालत ज्यादा गंभीर थी। उसके गले व चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। जबकि मुस्तफा के पैर में गहरा जख्म था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन में मोहल्ले वालों ने उन्हें एसआरएन पहुंचाया जहां बलराज को मृत घोषित कर दिया गया। उधर मुस्तफा को गंभीर हाल में भर्ती कर लिया गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। उधर जानकारी पर सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के घरवाले शहर आने के लिए चल दिए हैं।


ऐसा लगा, मानो बम फटा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि दहशत के चलते मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। पड़ोस में दुकान चलाने वाले लईक ने बताया कि वह अपनी दुकान में थे। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। ऐसा लगा मानो कहीं बम फटा हो। वह भागकर मुस्तफा की दुकान के सामने पहुंचे तो वहां धुआं फैला मिला। कुछ देर बाद देखा कि दोनों खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहे थे। उधर कुछ देर बाद ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed