फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   complete to work in timline

शीघ्र बदलें पुराने शहर की सूरत

Wed, 05 Dec 2018 12:34 AM IST
prayagraj
prayagraj Updated Wed, 05 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
complete to work in timline
सुरेश खन्ना झुककर क्रॉसिंग पार करते हुए - फोटो : अमर उजाला
 महीनों से धूल फांकने के साथ-साथ जाम से जूझ रहे पुराने शहर के दिन बहुरने वाले हैं। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को कुंभ कार्यों का सघन निरीक्षण किया। दो चरणों में आठ घंटे तक शहर के कोने-कोने में जाकर हर मुख्य सड़क पर पहुंचकर निर्माण कार्यों को बारीकी से देखा। अफसरों से कहा, पुराने शहर के खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, राजरूपपुर समेत अन्य क्षेत्रों में काम तेज कराएं। उन्होंने दावा किया कि सभी काम समय पर पूरे होंगे। शहर की सूरत बदली नजर आएगी।
विज्ञापन


मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ सुबह करीब सवा दस बजे काफिले के साथ शहर निरीक्षण करने निकले। आनंद हास्पिटल चौराहे पर गाड़ी से उतरे। यहां घेरा(रोटरी) कम करने और जल्द काम पूरा कराने को कहा।  यहां से भारद्वाज पार्क पहुंचे तो निर्देश दिया कि हरियाली बढ़ाएं। पेड़ों का घना घेरा हो। उन्हें लाइट से सजाया जाए। बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगाने के साथ उन्होंने पार्क में लगे फौव्वारों और लाइटिंग के बारे में जानकारी ली। कहा थोड़ा समय और लें लेकिन काम दुरुस्त होना चाहिए। बालसन चौराहे का निरीक्षण कर मंत्री ने महापुरुषों के प्रतिमा स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से घेरने और नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री शहर के बांगड़ चौराहा, महिला सेवा सदन, बाई का बाग के रास्ते लीडर रोड, स्टेशन रोड, खुल्दाबाद,  हिम्मतगंज, चौफटका, राजरूपपुर, झलवा, सूबेदारगंज तक गए। वहां से सुलेम सराय के रास्ते हाईकोर्ट फ्लाईओवर को देखा। यहां से रसूलाबाद घाट पर किए जा रहे कार्यों के  बारे में जानकारी ली। फाफामऊ में अस्थायी स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्था संबंधी निर्देश देकर वह सर्किट हाउस लौट आए। उन्होंने अफसरों से  साफ कहा कि पुराने शहर को अब आकार दें। जल्द तय समय पर काम पूरे कराएं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नगर विकास मंत्री ने यमुना बैंक रोड पर निर्माणाधीन पार्क स्थल देखा। उन्होंने सुंदरीकरण के काम को और बेहतर कराने को कहा। पास ही काली मां घाट के कार्यों को स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता के  साथ समय पर कार्य पूर्ण कराने को कहा। उनके  साथ महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, प्रमुख सचिव विकास मनोज कुमार सिंह, कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल, एडीए वीसी भानुचंद्र गोस्वामी, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रहे। इस दौरान लगभग सभी स्थानों पर पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर ने खामियों से मंत्री को अवगत कराया। उनके साथ मंत्री ने शहर उत्तरी के कई निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अलावा मंत्री ने अरैल घाट और त्रिवेणी पुष्प में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कुंभ कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए दावा किया कि सभी काम समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में काम पिछड़ा है, वहां प्रारंभिक अड़चनें दूर कर ली गई हैं। अगले कुछ दिनों में सब कुछ दुरुस्त कर लिया जाएगा।


बड़े हनुमान मंदिर में शीश नवाया, महंत नरेंद्र गिरि से मंत्रणा
भ्रमण के दौरान नगर विकास मंत्री शाम के समय बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां शीश नवाकर  आशीर्वाद लिया। महंत नरेंद्र गिरि से कुंभ आयोजन के संबंध में करीब 45 मिनट मंत्रणा भी की। इससे पहले उन्होेंने कुंभ के प्रशासनिक भवन में अफसरों संग बैठक कर विभिन्न कार्यों की बिंदुवार प्रगति जानी। उन्होंने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन केंद्रीय अस्पताल और शौचालयों का निरीक्षण किया। सफाई मजदूरों के लिए बनाई जा रही अस्थायी टेंट कॉलोनी को देखा और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed