फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complete the construction work on time, do not compromise on quality

Prayagraj News: समय से पूरा करें निर्माण कार्य, गुणवत्ता से न हो समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction work on time, do not compromise on quality
जिले के प्रभारी एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सर्किट हाउस में विकास परियोजनाओं एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान लोक निर्माण, सेतु निगम तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी तरह के विकास कार्य समय से पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

मंत्री ने गुणवत्ता से भी किसी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी, साथ ही निर्देश दिया कि निर्माण परियोजनाओं में जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल संचयन, पौधरोपण एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों के प्रति गंभीरता दिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि न्यूनतम पांच फीट के पौधे रोपे जाएं। पौधरोपण की अभी से तैयारी की जाए। उन्होंने तालाबों की सफाई कराके पानी भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों की सफाई एवं बाढ़ से निपटने के लिए सात जून तक योजना बनाने को भी कहा। मंत्री ने पीएम सूर्यघर योजना, आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोलों, तारों ठीक कराने, मनरेगा, आवास, जल जीवन मिशन, 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा आदि योजनाओं की समीक्षा की एवं निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि मनरेगा के कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सचिव, प्रधान एवं एडीओ पंचायत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मंत्री ने जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान टैंकर से होने वाली जलापूर्ति की जानकारी ली।
जिला विकास अधिकारी ने बताया, पांच ब्लाॅकों के 29 मजरों में टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मंत्री ने इन गांवों का निरीक्षण करने तथा वहां पर पेयजल परियोजना के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने मंत्री के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का भी आश्वासन दिया। बैठक में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, दीपक पटेल, राजमणि कोल, डॉ.वाचस्पति, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed