{"_id":"5c4c38aebdec227365148bd9","slug":"complaint-against-64-students-on-illegal-occupation-in-2-hostels","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2 हॉस्टलों में अवैध कब्जे पर 64 छात्रों के खिलाफ तहरीर, तय समय पर कमरा खाली न करने हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 हॉस्टलों में अवैध कब्जे पर 64 छात्रों के खिलाफ तहरीर, तय समय पर कमरा खाली न करने हुई कार्रवाई
Sat, 26 Jan 2019 04:08 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Jan 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन ने डायमंड जुबली (डीजे) और सर सुंदर लाल (एसएसएल) हॉस्टल में अवैध कब्जे के मामले में इविवि प्रशासन ने 64 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है। इनमें 41 छात्रों को नाम-पता समेत चिह्नित कर लिया गया है जबकि 23 कमरों पर अवैध कब्जा करने वाले अज्ञात हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तकरीबन सभी हॉस्टलों के ज्यादातर कमरों पर अवैध कब्जा है। सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों की 12 जनवरी को हुई बैठक में तय हुआ था कि छात्रसंघ पदाधिकारी स्वयं हॉस्टलों में जाकर कमरों को अवैध कब्जों से मुक्त कराएंगे।
विज्ञापन
अगर छात्रसंघ पदाधिकारी कामयाब नहीं हुए तो इविवि प्रशासन की ओर से 16 जनवरी के बाद एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। खास यह कि कार्रवाई के पहले ही दिन ताराचंद हॉस्टल के कमरे पर अवैध कब्जे के मामले में छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह समेत 67 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई।
विज्ञापन
इविवि प्रशासन के पास शुक्रवार को डीजे और एसएसएल हॉस्टल में अवैध कब्जे की सूची भेजी गई। डीजे हॉस्टल के अधीक्षक डॉ. विनम्र सिंह सेन ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे को सूची भेजकर बताया कि कुल 38 कमरों पर अवैध कब्जे हैं। इनमें 15 लोगों को नाम-पता समेत चिह्नित किया गया है जबकि 23 अज्ञात हैं।
वहीं, एसएसएल हॉस्टल के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह की ओर से भेजी गई सूची के अनुसार हॉस्टल के 26 कमरों पर अवैध कब्जे हैं और कब्जा करने वाले सभी लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नजगंज थाने में तहरीर भेज दी है।
Trending Videos
कार्रवाई शुरू होते ही कई कमरे खाली
इविवि प्रशासन की ओर से हॉस्टलों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने के बाद हॉस्टलों के कई कमरे खाली हो गए। तारांचद छात्रावास में तीन छात्रों ने शुल्क जमा कर दिया और दो कमरों पर अवैध कब्जा करने वालों ने चाबी अधीक्षक को सौंप दी। वहीं, दो छात्रों ने अपने कमरों में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चीफ प्रॉक्टर को प्रार्थना पत्र दिया है। इसके अलावा पीसीबी छात्रावास में भी छह कमरों पर अवैध कब्जा करने वाले हॉस्टल से चले गए और चाभी अधीक्षक को सौंप गए।
छात्रसंघ ने किया कार्रवाई का विरोध
- इविवि प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज कराए जाने का छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विरोध किया है। शुक्रवार को हुई छात्रसंघ पदाधिकारियों की बैठक में महामंत्री शिवम सिंह एवं उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व में तय हुआ था कि हॉस्टल से अवैध कब्जा हटाते वक्त इविवि प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ छात्रसंघ पदाधिकारी भी हॉस्टलों में जाएंगे। इविवि प्रशासन के अफसरों ने पदाधिकारियों से कोई संपर्क नहीं किया और न ही हॉस्टलों में गए।
सीधे एफआईआर दर्ज कराना गलत और अन्यायपूर्ण है। इविवि प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसा कर रहा है। छात्रों ने कहा कि पहले इविवि की आवासों पर अवैध कब्जा करने वाले शिक्षकों को हटाया जाए। छात्र नेता अतेंद्र सिंह ने कहा कि इविवि प्रशासन की मनमानी के खिलाफ छात्र 28 जनवरी को सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उपमंत्री सत्यम सिंह सनी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराकर इविवि प्रशासन अपने दोहरे चरित्र को उजागर कर रहा है।