फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Competitive students demonstrated in support of the UGC Act

UGC News: यूजीसी एक्ट के समर्थन में प्रतियोगी छात्रों ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी

Fri, 06 Feb 2026 02:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 02:39 PM IST
सार

यूजीसी एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर कई छात्र संगठनों ने जुलूस  निकालकर कलेक्ट्रेट  के सामने प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या प्रतियोगी छात्र और इलाहाबाद विवि के छात्रों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Competitive students demonstrated in support of the UGC Act
यूजीसी के समर्थन में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते छात्र संगठन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूजीसी रेगुलेशन पर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लगाई गई रोक के खिलाफ रेगुलेशन को लागू करने के लिए समता समर्थकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इलाहाबाद शहर के बैंक रोड से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इसमें छात्र, वकील और नागरिक समाज के लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन


आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने कहा कि यूजीसी का रेगुलेशन समता स्थापित करने की दिशा में बढ़ा हुआ कदम था, जिसके पक्ष में भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पक्ष नहीं रखा है, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्टे लगा दिया गया। नेहा ने कहा कि आइसा लंबे समय से रोहित एक्ट को लागू करने की लड़ाई लड़ता रहा है। यूजीसी के रेगुलेशन को भी रोहित एक्ट के तर्ज पर ही लागू किया जाना चाहिए, नहीं तो पूरे देश में इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय परिषद में जातिगत उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार उसको रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इस जातिगत उत्पीड़न को रोकने के लिए रोहित एक्ट के तर्ज पर यूजीसी के रेगुलेशन को लागू किया जाना ही विश्वविद्यालय परिसर में सामाजिक न्याय को स्थापित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाहाबाद विश्वविद्यालय आइसा अध्यक्ष सोनाली यादव ने कहा कि लगातार शिक्षा और विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। मौजूदा सरकार लोगों को शिक्षा से बेदखल करना चाहती है और जो लोग इस तरह के शैक्षणिक संस्थानों में हैं उन्हें किसी भी रूप में सुरक्षा उपलब्ध नहीं करना चाहती। इसीलिए दलित पिछड़े महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर के लड़ना होगा तभी जाकर के बात बनेगी। पूरे देश में फासीवाद कायम है। उसी का परिणाम है कि जातिगत उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके खिलाफ लड करके ही जीत हासिल की जा सकती है। आइसा की तरफ से शशांक, मानवेंद्र, सुजीत, अमित, साक्षी, हिमांशु, लेनिन, समाजवादी छात्र सभा की तरफ से गौरव गोंड, राहुल पटेल, प्रियांशु, अनुराग यादव आशुतोष मौर्या समेत सैकड़ों छात्राएं शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed