फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Competitive student was killed in a transaction of Rs.

रुपये के लेनदेन में हुई थी प्रतियोगी छात्र की हत्या

Tue, 30 Mar 2021 08:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Competitive student was killed in a transaction of Rs.
Competitive student was killed in a transaction of Rs.
प्रयागराज। नवाबगंज के सारी तारा कस्तूरीपुर गांव निवासी प्रतियोगी छात्र भास्कर सरोज (24) की हत्या रुपये के लेनदेन में हुई थी। पुलिस का दावा है कि उसने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए थे और अब वापस देने में आनाकानी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में शामिल चार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

27 मार्च को भाष्कर का शव घर से 10 किमी दूर स्थित सोरांव थाना क्षेत्र के सरायखातून गांव में मिला था। तीन घंटे पहले वह राजमिस्त्री खोजने के लिए घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। घटनास्थल से कुछ दूर पर उसकी बाइक व बैग भी पड़ा मिला था।
विज्ञापन

मृतक के बैग में कई लोगों की मार्कशीट व सर्टिफिकेट मिले थे।। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट से लेकर स्नातक तक के शैक्षिक प्रमाणपत्र थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक ने नौकरी लगवाने के नाम पर कुछ लोगों से रुपये ले रखे थे। नौकरी न मिलने पर वह रुपये वापस मांग रहे थे, जिन्हें लौटाने में वह आनाकानी कर रहा था। इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्या में मुख्य अभियुक्त अर्जुन पटेल है जो नवाबगंज के देवापुर गांव का रहने वाला है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट से बुलाकर ले गया था साथ
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बताया है कि भाष्कर ने उसके दोस्त उमेश से नौकरी के लिए 40 हजार रुपये लिए थे। नौकरी न मिलने पर बार-बार कहने के बावजूद वह रुपये वापस नहीं कर रहा था। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। इसी को लेकर प्लानिंग के तहत वह घटना वाली शाम उसे मार्केट से बुलाकर अपने साथ सरायलाल खातून में फैक्ट्री के पास ले गया। वहां रुपये के लेेनदेन को लेकर फिर विवाद हो गया और इसी दौरान सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि उमेश व घटना में शामिल दो अन्य की तलाश की जा रही है।

मृतक की बहन का आरोप-सीओ ने मारे थप्पड़
उधर मंगलवार को सोशल मीडिया पर मृतक के परिजनों का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में मृतक की बहन यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि घटना के बाद पुलिस ने न सिर्फ कई घंटे तक उसके परिवारवालों को थाने में बैठाए रखा, बल्कि सीओ ने उसे थप्पड़ मारे। इस मामले में सीओ अमिता सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी को हिरासत में लिए जाने के दौरान परिवारवाले विरोध कर रहे थे। इसी दौरान कुछ गलतफहमी हुई, जिसकी वजह से उन्होंने मृतक की बहन को डांटा था। थप्पड़ मारे जाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed