{"_id":"662241e534d44ec0eb06b9ac","slug":"competitive-student-committed-suicide-by-hanging-herself-had-taken-the-room-on-rent-three-days-ago-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : प्रतियोगी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, तीन दिन पहले ही किराए पर लिया था कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : प्रतियोगी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, तीन दिन पहले ही किराए पर लिया था कमरा
Fri, 19 Apr 2024 03:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:35 PM IST
सार
रामानंद नगर अल्लापुर निवासी अनूप कुमार पंडिता के मकान में तीन दिन पहले अंजू (28) पुत्री रामकरन साहनी निवासी सबितपुर मुड़ियारी चक मदरसा अंबेडकर ने किराए पर कमरा लिया था। शुक्रवार को अंजू ने सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। छात्रा अंबेडकर नगर जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
रामानंद नगर अल्लापुर निवासी अनूप कुमार पंडिता के मकान में तीन दिन पहले अंजू (28) पुत्री रामकरन साहनी निवासी सबितपुर मुड़ियारी चक मदरसा अंबेडकर ने किराए पर कमरा लिया था। शुक्रवार को अंजू ने सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा पीटने पर और आवाज लगने पर भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने पहुंचकर जब कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर देखा तो अंजू का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन