फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Competitive student committed suicide by hanging

Prayagraj News: प्रतियोगी छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Competitive student committed suicide by hanging
प्रयागराज। शिवकुटी इलाके में स्थित एक लॉज में बृहस्पतिवार की शाम एक प्रतियोगी छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को छात्र का रूम पार्टनर सब्जी लेने गया, वापस लौटा तो छात्र फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। घर वाले देर रात यहां आ गए। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि छात्र के मोबाइल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

आजमगढ़ के फूलपुर इलाके के रहने वाले किसान रामू यादव का बेटा सोनू (23) शिवकुटी स्थित लॉज में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। बृहस्पतिवार की शाम को उसका रूम पार्टनर सब्जी लेने बाजार गया। करीब पौन घंटे बाद वह लौटा और दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक नहीं खुला। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो सोनू फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

उसने तुरंत मकान मालिक तथा अन्य छात्रों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और घर वालों को सूचना दी गई। न तो छात्र के रूम पार्टनर को और न ही किसी अन्य दोस्त को सोनू ने किसी भी परेशानी के बारे में बताया था। एसओ शिवकुटी ने बताया कि छात्र के मोबाइल से आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed