फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Compared to 2021, twice as many tourists came to visit Sangam city in 2022, Sangam city in third place in UP

प्रयागराज:  2021 के मुकाबले 2022 में संगम नगरी घूमने आए दोगुने सैलानी, यूपी में तीसरे स्थान पर प्रयागराज

Thu, 27 Jul 2023 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 05:44 PM IST
सार

संगम नगरी के नाम से पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखने वाला प्रयागराज हमेशा से सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। अर्द्धकुंभ-महाकुंभ के अलावा प्रत्येक वर्ष लगने वाले माघ मेले में भी लाखों श्रद्धालु, पर्यटक संगमनगरी पहुंचते रहे हैं। लेकिन, कोरोना महामारी के समय प्रयागराज में भी सैलानियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Compared to 2021, twice as many tourists came to visit Sangam city in 2022, Sangam city in third place in UP
संगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना महामारी के समय सैलानियों की संख्या में आयी गिरावट के बाद एक बार फिर सैलानियों को संगम नगरी भाने लगी है। बीते वर्षों के मुकाबले विदेशी मेहमानों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई। संगम नगरी के नाम से पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखने वाला प्रयागराज हमेशा से सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। अर्द्धकुंभ-महाकुंभ के अलावा प्रत्येक वर्ष लगने वाले माघ मेले में भी लाखों श्रद्धालु, पर्यटक संगमनगरी पहुंचते रहे हैं। लेकिन, कोरोना महामारी के समय प्रयागराज में भी सैलानियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के मुताबिक कोरोना के पहले एक वर्ष में प्रयागराज में विदेशों से तकरीबन 66689 सैलानी पहुंचते थे। वहीं कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद 2021 में यह संख्या घट कर मात्र 189 रह गई। विदेशियों के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले सैलानियों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


इसी तरह कोरोना के पहले देश के अलग-अलग हिस्सों से संगम नगरी पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या तकरीबन 3,18,67,069 थी जो 2021 में घटकर 1,12,13,307 रह गई। हालांकि इसके बाद शहर में आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2022 में प्रयागराज में देश के विभिन्न राज्याें और शहरों से आने वाले पर्यटकों की संख्या 2 करोड़ से अधिक रही, यानी कुल 2,60,45,271 लोग संगम नगरी आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अगर विदेश से आने वाले सैलानियों की बात की जाए तो विदेश से 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में दस गुना अधिक यानी 1895 विदेशी पर्यटक यहां की छटा निहारने पहुंचे। वर्ष 2023 में इनकी संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। यहीं कारण रहा है कि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या के लिहाज से संगम नगरी, वाराणसी और मथुरा के बाद तीसरे स्थान पर रही। वाराणसी में बीते वर्ष 7.16 करोड़ और मथुरा में 6.52 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे। वहीं प्रयागराज में 2.60 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed