फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Community toilet remains non-functional even after seven years

Prayagraj News: सात साल बाद भी चालू नहीं हुआ सामुदायिक शौचालय

Mon, 19 Oct 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 19 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Community toilet remains non-functional even after seven years
करनाईपुर। बेनीपुर सामुदायिक शौचालय जर्जर पड़ा। संवाद
बेनीपुर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना सामुदायिक शौचालय सात साल बाद भी उपयोग में नहीं आ सका। करीब तीन हजार की आबादी को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं मिल रही, जिससे ग्रामीणों को परेशानी है।
विज्ञापन

शौचालय का सेफ्टी टैंक क्षतिग्रस्त है और हैंडपंप उखड़ा पड़ा है। देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो गया है, जिससे इसका संचालन ठप है। सेफ्टी टैंक में खराबी के कारण निर्माण के बाद से ही यह चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन

भवन के दरवाजे समेत अन्य हिस्से भी जर्जर हो गए हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सेफ्टी टैंक, भवन की मरम्मत और हैंडपंप दुरुस्त कर शौचालय चालू कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार मिश्रा ने भी उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आवश्यक निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed